AUS vs NZ: सुपर 12 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के सुपर-12 का पहला मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के बीच शनिवार यानी 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कमान एरोन फिंच (Aaron Finch) के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड को केन विलियम्सन (Kane Williamson) संभालते हुए नजर आएंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी
Toss update 🗞️
Australia have elected to bowl first! #AUSvNZ | 📝 Scorecard: https://t.co/ouB6f5wqle pic.twitter.com/jv3tjT0JcO
— ICC (@ICC) October 22, 2022
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर
दोनों ही टीमों के कप्तान लंबे समय से बड़े रन बनाने में असफल हो रहे थे, लेकिन केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज फाइनल में जबकि ऐरन फिंच ने भारत के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में अर्द्धशतक जड़कर अच्छे संकेत दिये हैं। संभवतः अपना आखिरी टी20 विश्व कप खेल रहे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल भले ही तेज रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन वह कीवी टीम को आवश्यक अनुभव प्रदान करते हैं। इसके अलावा विलियमसन, जेम्स नीशम और डैरिल मिशेल कीवी मध्यक्रम को मज़बूत बनाते हैं।
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर जोश इंगलिस के चोटग्रस्त होने के बाद ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को स्क्वॉड में शामिल किया है। ग्रीन अगर पिछले टी20 विश्व कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग करने उतरते हैं तो यह जोड़ी ऑस्ट्रेलिया को विस्फोटक शुरुआत दिलाने की क्षमता रखती है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
AUS vs NZ : दोनों टीमों की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, डेवोन कांवे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, जिमी निशम,मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, टिम सोउदी, इश सोढ़ी, लॉकी फर्गुसन।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, एरॉन फिंच, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड, एडम जैंपा, जॉश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क।
Tags: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2022, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स,