भारतीय टीम (Team India) के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहा है. बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों के द्वारा बार-बार ये खबर फैलाई जा रही है कि रोहित शर्मा का ये सीरीज अंतिम वनडे सीरीज हो सकती है, वहीं रोहित शर्मा ने भारत के लिए आईसीसी विश्व कप 2027 तक खेलने का फैसला किया है.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है, ऐसे में रोहित शर्मा भारत के लिए विश्व कप 2027 खेलना चाहते हैं. बीसीसीआई ने आज एक बार फिर रोहित शर्मा के भविष्य पर रिव्यू मीटिंग किया है और उसके बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के भविष्य पर बीसीसीआई का फैसला सुनाया है.
देवजीत सैकिया ने कहा Rohit Sharma को लेकर न फैलाएं अफवाह
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई का रुख साफ कर दिया है कि उनके संन्यास को लेकर किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाया जाए. सैकिया ने कहा है कि रोहित शर्मा के भविष्य पर कोई खतरा नही है, वो भारत के लिए आईसीसी विश्व कप 2027 खेलते नजर आएंगे.
रोहित शर्मा के भविष्य पर उन्होंने कहा कि
“आप सभी को पता है कि वे कितना शानदार खेल रहे हैं.”
देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के हालिया प्रदर्शन का हवाला दिया, रोहित शर्मा ने अभी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेली थी और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था.
लॉर्ड्स वनडे से पहले भी उठी थी Rohit Sharma को लेकर अफवाह
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर अभी हाल में इंग्लैंड दौरे पर भी यही सवाल उठा था. जब से रोहित शर्मा से टीम इंडिया की कप्तानी छिनी गई है, इसी बात को लेकर चर्चा चल रही है कि ये सीरीज उनकी आखिरी सीरीज हो सकती है. रोहित शर्मा ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वो भारत के लिए आईसीसी विश्व कप 2027 खेलते नजर आने वाले हैं.
रोहित शर्मा ने अभी अपने अंतिम मैच में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाया था और लॉर्ड्स में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे. रोहित शर्मा के इस प्रदर्शन के पहले भी उनके संन्यास की खबर ने जोर पकड़ा था.
ALSO READ: LSG का साथ छोड़ने के बाद अब ऋषभ पंत ने संजीव गोयनका की टीम के लिए कहे ये 3 शब्द
