IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स की मुसीबत कम होने का नहीं ले रही है नाम, मोईन अली के बाद ये खिलाड़ी भी शुरूआती मैचों के लिए हुआ बाहर

By Shadab Ahmad On March 23rd, 2022
हैरी ब्रूक

चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) पर एक के बाद एक संकट के बादल मंडरा रहे हैं। खबर आई है कि अब मोईन अली (MOEEN ALI) के बाद दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) भी आईपीएल (IPL) के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। इसकी पुष्टे टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने की है। उन्होंने बताया है कि उनको अभी तक एनसीए (NCA) से फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया है। बीसीसीआई ने उनको फिलहाल एनसीए (NCA)में ही रहने की बात कही है।

दीपक चाहर के फिटनेस टेस्ट को नहीं मिली मंजूरी

आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होना है। पिछली बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स को अपना पहला मैच केकेआर (KKR) के साथ खेलना है। ऐसे में खिलाड़ियाें का कैंप से न जुड़ पाना चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) का सिरदर्द बना हुआ है। अब तेज गेंदबाज के रूप में शामिल दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) भी शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।

दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) काे बीसीसीआई ने फिटनेस मंजूरी नहीं दी है। साथ ही उनको एनसीए में ही रहने की बात कही है। दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) को पिछले माह वेस्टंडीज (WEST INDIES) के दौरे के समय जांच की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। तब वो बीच में ही ओवर छोड़कर पवेलियन चले थे। श्रीलंका (SRI LANKA)दौरे पर भी टी 20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। तब से वो एनसीए (NCA)से फिटनेस हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैंं।

पिछले सीजन में दीपक चाहर ने लिए थे 14 विकेट

पिछले सीजन में दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। उन्होंने 15 मैचों में 14 विकेट लिए थे। इसको देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको 14 करोड़ रुपए में खरीदा था। चाहर शुरुआती ओवरों में रन बचाने के साथ विकेट को निकालने में कामयाब होते है।

उनके न होने से टीम के शुरुआती ओवरों में बड़ा नुकसान हो सकता है। फिटनेस टेस्ट न पास कर पाने की वजह से अब उनको टीम से बाहर ही रहना पड़ेगा। यह सीएसके(CSK) लिए दूसरा बड़ा झटका है। पहले से टीम के आलराउंडर मोईन अली (MOEEN ALI) को वीजा न मिल पाने की वजह से बाहर हैंं। अब टीम दो अपने शानदार खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी।

Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, दीपक चाहर, मोईन अली,