IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस, कौन मारेगा आईपीएल 2022 के दूसरे मुकाबले में बाजी, आंकड़ों से समझिए पूरा खेल

दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और मुम्बई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) दोनों ही आईपीएल की ज़बरदस्त टीम है. आईपीएल 2022 (IPL 2022) इस बार एक अलग ही अंदाज में नजर आएगा. जहाँ 8 टीमों की जगह 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी. कल दोपहर में साढ़े तीन बजे मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (BRABOURNE STADIUM) में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमें जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेंगी. इस सीजन में दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. जानिए आंकड़ों में कौन है आगे..
आंकड़ों में किस टीम का पलड़ा है भारी
मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के बीच अभी तक के मैचों में आकड़ों की बात की जाए तो थोड़े से मार्जिन से मुंबई का पलड़ा भारी रहा है.दोनों के बीच आईपीएल के अभी तक कुल 30 मैच खेले गए हैं जहाँ 16 मैचों में मुम्बई इंडियंस को जीत हासिल हुई तो वहीं 14 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है. महज़ दो मैचों में अधिक जीत के चलते मुम्बई दिल्ली पर बढ़त बनाए हुए है .
मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो वह अपने कुछ कोर खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने में सफल रही है लेकिन दिल्ली की टीम में कई खिलाड़ी नए हैं. ऐसे में कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के सामने एक चुनौती रहेगी कि वह दोबारा फिर से अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ कल मैदान में उतर सके. पंत ने पिछले सीजन टीम की कप्तानी की थी और टीम को प्लेऑफ में पहुँचाने में कामयाब रहे थे. इस सीजन भी उनकी यही कोशिश रहेगी.
पिछले पांच मैचों में कौन सी टीम रही भारी
मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पिछले पांच मैचों का रिकॉर्ड देखें तो उसमे में भी मुंबई की टीम भारी रही है. बीते पांच मैचों में से तीन में मुंबई को जीत मिली है. 2021 में खेले गए दो मुकाबलों में दिल्ली ने मुंबई को हराया था. 2020 में खेले गए तीन मुकाबलों में मुंबई ने जीत हासिल की थी जिसमें से एक मैच फाइनल भी था.
इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) 11 बार पहले बल्लेबाजी करते हुए जीतने में सफल रही है जबकि पांच बार वह रनों का पीछा करते हुए जीती है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) नौ बार लक्ष्य का पीछा करते हुए जीती है जबकि पांच बार पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की है.
Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स,