IPL 2022: ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें अब थोड़ी हुई कम, बड़ा खिलाड़ी दोबारा टीम से जुड़ा

दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के इस खिलाड़ी ने पिछले आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था और 8 मैचों में 12 विकेट झटके थे, जिसके चलते फ्रेंचाइजी ने उन्हें 6.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया. आईपीएल (IPL 2022) की शुरुआत में कई विदेशी खिलाड़ियों की चोट टीमों के लिए एक बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है. इंग्लैंड-आस्ट्रेलिया समेत कई टीमों के खिलाड़ी आईपीएल के 15वें सीजन के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को भी इस परेशानी से जूझना होगा. इन घटनाओं के बीच कप्तान ऋषभ पंत के लिए सकारात्मक खबर आई है. दिल्ली कैपिटल्स का यह गेंदबाज 15वें सीजन के लिए उपलब्ध हैं और मुंबई पहुंच चुके हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल स्टाफ ने इस खिलाड़ी को लेकर ख़त्म की अटकलें

साउथ अफ्रीका क्रिकेट के मेडिकल स्टाफ ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि एनरिच नॉर्टजे (ANRICH NORTJE) को कई विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच करवाने के बाद भी पूरी तरह से राहत नहीं मिली है. इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो आईपीएल के नए सीजन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे और ये दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए बड़ा झटका साबित होता क्योंकि उनकी टीम में सबसे तेज गति से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज नॉर्टजे ही हैं और पिछले दो सीजन में उनका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है.
साउथ अफ्रीका के एनरिच नॉर्टजे की फिटनेस को लेकर उनके खेलने पर अटकलें लगाई जा रही हैं. वह पिछले साल नवंबर से ही कूल्हे की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे जिसके चलते वो साउथ अफ्रीकी टीम के लिए कोई भी मैच नहीं खेल पाए.
मेडिकल स्टाफ ने इस शर्त पर दी खेलने की इजाज़त

साउथ अफ्रीका क्रिकेट के मेडिकल स्टाफ ने कहा कि नॉर्टजे दिल्ली कैपिटल्स की टीम से तभी खेल सकते हैं जब दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) का मेडिकल स्टाफ खेलने की इजाज़त देगा. वैसे भी नॉर्टजे ने टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) के बाद से गेंदबाजी नहीं की है. ऐसे में उनकी फिटनस को लेकर सवाल उठते रहेंगे और बार बार ये अटकलें लगाई जाएँगी कि ये गेंदबाज पूरी तरह से मैदान में उतरने के लिए तैयार है या नहीं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एनरिच नॉर्टजे 27 मार्च को होने वाले मैच में मुम्बई इंडियंस (MUMBAI INDIAYANS) के खिलाफ गेंदबाजी करते नजर आएंगे या नहीं.
Tags: आईपीएल 2022, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस,
