IND vs ZIM: चोट से जूझ रहे दीपक चाहर ने 6 महीने बाद की भारतीय टीम में वापसी, धमाकेदार प्रदर्शन से मनवाया अपना लोहा

दीपक चाहरः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12:45 बजे से खेला जा रहा था। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.3 ओवरों में 189 रन के स्कोर पर ऑलआऊट हो गयी थी। भारत ने यह मुकाबला शिखर धवन और शुभमन गिल की शानदार पारी के चलते 10 विकेट से जीत लिया हैं।
भारतीय खिलाड़ी दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जिन्होने 6 महीने बाद आज अपना पहला मुकाबला भारत के लिए खेला हैं। आज दीपक शानदार वापसी करते हुए अपने आप को वापस से स्थापित किया हैं।
दीपक चाहर ने की भारतीय टीम में धमाकेदार वापसी

दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) इस साल की शुरूआत में फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलते दिखाई दिए थे। फिर दीपक चाहर ने चोट के ही चलते आईपीएल 2022 और भारत के हर दौरो को मिस किया हैं। दीपक जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुने गए दीपक की वापसी से सभी खुश नजर आ रहे थे। अब बस दीपक की शानदार वापसी को देखने के लिए सब बेताब थे।
आज जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के खिलाफ पहले वनडे मैच में दीपक ने अपने धमाकेदार वापसी का नजारा दिखा दिया हैं। दीपक ने आज 7 ओवर में 3.86 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 27 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए। दीपक ने जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को अपना निशाना बनाते हुए शानदार खेल दिखाया। दीपक की शानदार वापसी देख भारतीय फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।
Deepak Chahar announced his comeback with a scintillating performance 💛🥳
7 Overs | 27 Runs | 3 Wickets#ZIMvIND #WhistlePodu @deepak_chahar9
📷 Getty Images pic.twitter.com/nEVR0IWRnY— WhistlePodu Army ® – CSK Fan Club (@CSKFansOfficial) August 18, 2022
एशिया कप 2022 में रिजर्व खिलाड़ी में दीपक ने बनाई हैं जगह

दीपक चाहर इस साल आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रूपए में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा खरीदे गए थे, लेकिन चोट के चलते वह आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए थे। दीपक ने पूरे 6 महीने तक कोई मुकाबले नहीं खेले। दीपक चाहर की मेदान से दूरी उन्हें एशिया कप 2022 के भारतीय टीम में जगह नहीं दिला पाई। एशिया कप में भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) ही एक ऐसे तेज गेंदबाज नजर आ रहे हैं जो अनुभवी हैं।
दीपक चाहर को मैनेजमेंट ने अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और श्रेय़स अय्यर (SHREYAS IYER) के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दीपक चाहर की शानदार वापसी देख फैंस उन्हें टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP) में देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। उम्मीद रहेगी की दीपक मिले मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करें और विश्व कप में खेलते जरूर दिखाई दिए।
Tags: एशिया कप 2022, टी20 वर्ल्ड कप 2022, दीपक चाहर, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम,