दीपक चाहर और जया भारद्वाज हुए एक-दूजे के, शादी की मनमोहक तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जो अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को हाथ खोलने का एक भी मौका नहीं देते हैं। आईपीएल सीजन 2022 में दीपक पीठ में चोट के चलते वो पूरे सीजन खेल से बाहर ही रहे हैं। खबर यह आ रही है कि दीपक अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से 1 जून 2022 को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ही कपल ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं।
दीपक चाहर और जया हुए एक-दूजे के

दीपक चाहर ने 1 जून 2022 को आगरा में अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से शादी कर ली हैं। दोनो ही बड़े लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब तहलका मचा रही हैं। दीपक ने आईपीएल 2021 में जया को भरे स्टेडियम में शादी के लिए प्रपोज किया था। दीपक और जया ने फतेहपुर स्थित जेपी पैलेस में सात फेरे लिए हैं।
यहां देखे कपल की खूबसूरत तस्वीरें
Ab ladki hui humari….Wish you guys a very happy married life🧿 @deepak_chahar9 please take care of your back during your honeymoon..we have World Cup ahead 😜#family #brother #marriage #siblings pic.twitter.com/Hm2unculO7
— Malti Chahar🇮🇳 (@ChaharMalti) June 3, 2022
Congratulations #deepakchahar pic.twitter.com/Wqv0cwZRWK
— ROHITASH MEENA (@_R0hitraj) June 3, 2022
Love is the ultimate celebration
The beautiful #ManishMalhotraBride #JayaBhardwaj and the dapper #ManishMalhotraGroom @deepak_chahar9 tie the knot in the imperiality of our #Khaab and timeless traditions. @ManishMalhotra #deepakchahar #DeepakChaharWedding pic.twitter.com/U6sxlpDD3G
— ManishMalhotraWorld (@MMalhotraworld) June 3, 2022
👩❤️👨 pic.twitter.com/vM1jb5YYxB
— Deepak chahar 🇮🇳 (@deepak_chahar9) June 3, 2022
गुरूवार को दिल्ली में होगा शादी का ग्रैंड रिसप्शेन, बड़े सितारों की होगी शिरकत

जानिए कौन हैं जया भारद्वाज जिनसे दीपक चाहर ने रचाई शादी, खूबसूरती के मामले में देती हैं सबको टक्कर
शादी के बंधन में बंधने के बाद अब दीपक चाहर और जया गुरूवार को दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल के कमल महल में शादी की रिसेप्शन पार्टी देंगे। इस पार्टी में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
आईपीएल सीजन 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दीपक चाहर को 15 करोड़ रूपए में खरीदा था लेकिन पीठ में चोट के चलते वो पूरे सूीजन खेल से बाहर ही रहे हैं। भारतीय टीम 9 जून से साऊथ अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज खेलने वाले हैं। दीपक चहर इस सीरीज में भी भारत का हिस्सा नहीं हैं।
Tags: आईपीएल 2022, जया भारद्वाज, दीपक चहर, भारतीय क्रिकेट टीम,