दीपक चाहर के रिसेप्शन में शामिल हुआ था यह शख्स दिखता हैं हूबहू पाकिस्तानी खिलाड़ी जैसा, जानें क्या हैं इनका दीपक से रिश्ता

By Twinkle Chaturvedi On June 7th, 2022
दीपक चाहर के रिसेप्शन में शामिल हुआ था यह शख्स दिखता हैं हूबहू पाकिस्तानी खिलाड़ी जैसा, जानें क्या हैं इनका दीपक से रिश्ता

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जो अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को हाथ खोलने का एक भी मौका नहीं देते हैं।  दीपक अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज (JAYA BHARDAWAJ) से 1 जून 2022 को शादी के बंधन में बंध थे। शादी के बाद जया और दीपक ने एक बड़ी रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमें इंडिया के कई क्रिकेटर्स शरीक हुए थे। रिसेप्शन फोटो में शामिल एक शख्स को फैंस पाकिस्तान का एक खिलाड़ी समझने लगे।

ये पाकिस्तानी खिलाड़ी नज़र आया दीपक चाहर के रिसेप्शन में

Deepak Chahar Reception: दीपक चाहर के रिसेप्शन में सज-धज कर पहुंचे भारतीय टीम के सितारे, देखें PHOTOS | indian cricketers attend deepak chahar reception in delhi - Navbharat Times Photogallery

दीपक चाहर ने 1 जून 2022 को जया भारद्वाज के साथ आगरा में शादी की थी। शादी के बाद दीपक ने 3 जून को दिल्ली के बड़े होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी थी। जिसमें भारत के क्रिकेट जगत से जुड़े कई बड़े खिलाड़ी- सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, ऋषभ पंत और कई खिलाड़ी शामिल हुए थे। दीपक की शादी की रिसेप्शन की कई फोटो सोशल मीडिया अब तक वायरल हो रही हैं।

रिसेप्शन की एक तस्वीर में क्रिकेटर्स अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, करण शर्मा, ईशान किशन, ऋषभ पंत दिखाई दिए। लेकिन ऋषभ पंत और ईशान किशन के बीच में मौजूद एक खिलाड़ी को देखकर फैंस यह अंदाजा लगाने लगे की यह पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली हैं और किसी फैंस ने यह भी कहा कि यह खलील अहमद हैं।

दीपक चाहर के रिसेप्शन में शामिल खिलााड़ी नहीं हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर

Team IND stars grace Deepak Chahar's reception, Anurag Thakur also in attendance | Cricket - Hindustan Times

दीपक चाहर के शादी के रिसेप्शन की एक फोटो में एक शख्स को देखकर फैंस ये कयास लगा रहा थे कि वह पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली हैं और कुछ फैंस उस शख्स को खलील अहमद भी समझ रहे थे। लेकिन हम आपको बता दें की दीपक की शादी के रिसेप्शन में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल नहीं हुआ था। ना ही वो शख्स हसन अली है और ना ही खलील अहमद हैं और वो शख्स मधुर खत्री हैं जो भारत के राजस्थान राज्य से घरेलू क्रिकेट खेलता हैं।

 

Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, जया भारद्वाज, दीपक चहर, भारतीय क्रिकेट टीम,