IPL 2022: दीपक चाहर ने आईपीएल 2022 से बाहर होने के बाद फैंस के नाम लिखा संदेश, कही दिल को छू लेने वाली बात

दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) चेन्नई की टीम के लिए एक प्रमुख गेंदबाज माने जाते हैं। इनकी मौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आईपीएल की सबसे मजबूत टीम मानी जाती थी। लेकिन इस सीजन में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन इस गेंदबाज बिना पहले की तरह नहीं दिख रहा है। चेन्नई की टीम अब तक खेले गए 5 मैचों में से केवल एक ही मैच जीत पाई है। इस तरह पॉइंट्स टेबल में यह टीम 2 अंकों के साथ 9 वें नंबर पर है। इसी बीच चेन्नई की टीम के दीपक चाहर का एक संदेश वायरल हो रहा है, आइए बताते हैं क्या है वो संदेश…..
दीपक चाहर ने पोस्ट लिखकर कहा शुक्रिया और फैंस से किया वादा
वैसे तो दीपक चाहर (Deepak Chahar) को लेकर मीडिया में पहले ही रिपोर्ट्स या गई थीं कि इंजरी के कारण उनका इस आईपीएल 2022 (IPL 2022) के शुरुआती मैचों में खेलना मुश्किल है। लेकिन आज जब आईपीएल प्रबंधन की ओर से इस बारे में आधिकारिक बयान जारी कर दिया तो साफ हो गया कि यह गेंदबाज अब इस पूरे सीजन में नहीं खेल पाएगा। इसके बाद दीपक चाहर ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर इससे जुड़ा एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा-
” मैं आप सभी से माफी चाहता हूँ। बदकिस्मती से मैं इस आईपीएल सीजन से बाहर हो गया हूँ। वैसे इस बार भी मैं खेलने को लेकर उत्सुक था लेकिन चोट के कारण यह नहीं हो पाया। लेकिन मेरा आपसे वादा है कि मैं खेल के मैदान में दमदार वापसी करूंगा। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए ढेर सारा शुक्रिया। अभी कुछ दिन और आप सबकी शुभकामनाओं की जरूरत है।”
दीपक चाहर की कमी खल रही टीम को
ipl-2022-deepak-chahar CSK T20 WC 2022
वाकई इस सीजन में चेन्नई की टीम को दीपक चाहर (Deepak Chahar) की कमी खल रही है। उनकी गैर मौजूदगी में टीम का गेंदबाजी संतुलन काफी बिगड़ गया है। जिस कारण उनकी टीम अब तक 5 में से 4 मैच हार चुकी है।
इनकी गिनती आईपीएल के सफलतम गेंदबाजों में की जाती है। अपनी टीम के लिए इन्होंने आईपीएल में 58 विकेट ले चुके हैं और कई पिछले कई मैचों में अपने दम पर चेन्नई को जीत दिलवाई है। दीपक चाहर जितनी जल्दी स्वस्थ होकर खेल के मैदान पर लौट आएं, चेन्नई की टीम और उनके फैंस के लिए खुशखबरी होगी।
दीपक चाहर का फैंस के नाम लिखा गया संदेश यहाँ पढ़ें
— Deepak chahar 🇮🇳 (@deepak_chahar9) April 15, 2022