IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आई बुरी खबर, 14 करोड़ वाला खिलाड़ी अब पूरे सीजन के लिए हुआ बाहर!

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है. इस सीजन में चेन्नई की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की अगुवाई में टीम चार मैच खेल चुकी है और चारो हार चुकी है. अब टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है. खबर यह है कि टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोट के कारण पूरे सीजन के लिए बाहर हो गया है. आइए जानते हैं कौन है यह खिलाड़ी….
चोट के कारण दीपक चाहर पूरे टूर्नामेंट से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक टीम के फास्ट बॉलर दीपक चाहर (Deepak Chahar) आईपीएल 2022 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. चाहर को पहले पैर की मांशपेशियों में चोट लगी थी. इसके बाद स्वस्थ होने तक ये नेशनल क्रिकेट अकेडमी में चले गए थे.
चेन्नई की टीम को उम्मीद थी कि चोट से उबरकर दीपक चाहर जल्दी ही टीम से जुड़ जाएंगे. अब खबर आ रही है कि चाहर की पीठ में भी इंजरी हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस तेज गेंदबाज का अब पूरे आईपीएल 2022 सीजन में खेलना मुश्किल लग रहा है. आपको बात दें कि दीपक को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. रवींद्र जडेजा के बाद चाहर अपनी टीम के दूसरे सबसे महंगे प्लेयर हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में गेंदबाजी है सबसे बड़ी समस्या

दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) चेन्नई की टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज माने जाते हैं. अब इनके बाहर हो जाने के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है. इस सीजन में टीम के पास अच्छे गेनबाज़ों की कमी है. चाहर के बाहर हो जाने से अब टीम में न तो कोई अच्छा तेज गेंदबाज बचा है और न ही कोई अच्छा स्पिनर.
यही कारण है कि चेन्नई इस सीजन में खेले गए चारो मैच हार चुकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे पहुँच गई है. उसे इस सीजन में अब तक केकेआर,पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों से शिकस्त मिल चुकी है.
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, दीपक चाहर, रवींद्र जडेजा,