IPL 2022: दीपक चाहर ने आईपीएल 2022 में एक मैच भी नहीं खेलने के बाद भी कमाए 14 करोड़, जानिए क्या कहते हैं नियम

आईपीएल 2022 (IPL 2022) से दीपक चाहर (Deepak Chahar) बाहर हो चुके हैं। इसके पीछे की वजह उनका चोटिल होना है। इस खिलाड़ी की गिनती आईपीएल के सफलतम गेंदबाजों में की जाती है। यह आईपीएल में चेन्नई की तरफ से खेलते हैं। अपनी चोट के कारण यह खिलाड़ी इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाया। आपको बात दें कि दीपक को चेन्नई की टीम ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में एक सवाल बार-बार पूछा जा रहा है कि जब यह खिलाड़ी पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है तो क्या इसको पूरे पैसे मिलेंगे? आइए बताते हैं इसका जवाब…..
दीपक चाहर को इसलिए मिलेंगे पूरे 14 करोड़
बीसीसीआई (BCCI) ने साल 2011 में खिलाड़ियों क लिए एक इंश्योरेंस पॉलिसी बनाई थी। इसके अनुसार बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट वाला कोई भी खिलाड़ी अगर चोटिल होकर आईपीएल मैचों से बाहर हो जाता है तो ऐसी सिचुएशन में उस खिलाड़ी को आईपीएल टीम द्वारा पूरे पैसे दिए जाएंगे, जितने में उसको मेगा ऑक्शन में खरीद के लिए तय किया गया हो।
दीपक चाहर (Deepak Chahar) का बीसीसीआई (BCCI) के साथ कान्ट्रैक्ट है और बीसीसीआई ने इनको खिलाड़ियों की ‘ग्रेड सी’ की लिस्ट में शामिल किया है। चूंकि यह खिलाड़ी चोट चोटिल होने कारण टूर्नामेंट से बाहर हुआ, अपने निजी कारणों से नहीं। इसलिए इनको मेगा ऑक्शन के तहत करार किये गए पूरे 14 करोड़ रुपये मिलेंगे।
दीपक चाहर के न होने से सीएसके की हालत खराब
आईपीएल के पिछले सीजन में कई दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की थी। अहम मौकों पर आईपीएल के कई मैचों में इन्होंने अपनी टीम को गेंदबजी के दम पर जीत दिलवाई थी। यही कारण है कि आईपीएल 2022 में चेन्नई की टीम ने इनको 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इस सीजन में दीपक चाहर (Deepak Chahar) आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। इनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन काफी खराब है। रवींद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक 5 मैच खेल चुकी है जिसमें से चार हार चुकी है। केवल एक मैच ही अब तक जीत पाई है। इससे पता चलता है कि चाहर सीएसके के लिए कितने महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, दीपक चाहर, रवींद्र जडेजा,