आईपीएल 2022 (IPL 2022) का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत अच्छा नहीं जा रहा है। यह टीम अब तक पाँच मैच खेल चुकी है और सिर्फ एक में ही जीत दर्ज कर सकी है। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के कप्तानी पद छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को टीम का कप्तान बनाया गया है। कुछ दिन पहले मीडिया में रिपोर्ट्स आई थीं कि इस टीम का एक प्रमुख बॉलर चोटिल हो गया है और इसका खेलना मुश्किल- सा लग रहा है। आज इस खबर पर पक्की मुहर लग गई कि यह खिलाड़ी अब इस पूरे आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाएगा.
चोटिल दीपक चाहर आईपीएल 2022 के पूरे सीजन से हुए बाहर
लगातार चार मैच में हार चुकी चेन्नई की टीम ने पांचवे मैच में जीत का स्वाद चखा. दीपक चाहर (Deepak Chahar) चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख गेंदबाज माने जाते हैं। चाहर के टीम में न होने से चेन्नई की टीम की गेंदबाजी काफी कमजोर हो गई है. टीम के दूसरे गेंदबाज ज्यादा रन लुटा रहे हैं। डेथ ओवरों में कोई भी गेंदबाज सफल नहीं हो पा रहा है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपक चाहर की मांशपेशियों में चोट आ गई थी जिसकी वजह से ये आराम के लिए ये कुछ मैचों से छुट्टी ले ली थी और स्वस्थ होने तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी चले गए थे। ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि यह गेंदबाज चोट से जल्दी उबरकर टीम से बाकी आईपीएल मैचों के लिए जुड़ जाएगा। अब खबर आ रही है कि 29 साल का यह बॉलर पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गया है।
दीपक चाहर को 14 करोड़ में खरीदा था, सीएसके को बड़ा नुकसान
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने आईपीएल ऑक्शन में दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। दीपक के टीम में न रहने से टीम का गेंदबाजी विभाग काफी असंतुलित हो गया है। इससे आईपीएल के मैचों में चेन्नई की टीम का बड़ा नुकसान हो रहा है।
आपको बात दें कि दीपक चाहर को फरवरी महीने में भारत की वेस्टइंडीज के साथ हुई टी 20 सीरीज में चोटें आ गई थीं। तभी से यह गेंदबाज चोट की समस्या से जूझ रहा हैं. अब ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह गेंदबाज अगर लंबे समय तक चोट से नहीं उबर पाया तो इसका इंडियन टीम के लिए टी 20 वर्ल्ड कप में भी खेलना मुश्किल हो जाएगा।

Leave a Reply