हनीमून पर जा रहे दीपक चाहर को बहन मालती ने दी बेहद शर्मनाक सलाह, कही ऐसी बात, जिसे सुन शर्मा जायेंगे आप

By Akash Ranjan On June 5th, 2022
हनीमून पर जा रहे दीपक चाहर को बहन मालती ने दी बेहद शर्मनाक सलाह, कही ऐसी बात, जिसे सुन शर्मा जायेंगे आप

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ बीते दिनों शादी कर ली। बीते साल आईपीएल मैच के दौरान दीपक चाहर ने जया को पूरी दुनिया के सामने प्रपोज किया था। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। शादी के बाद अब हनीमून पर जा रहे दम्पति को दीपक की बहन एक ऐसा कमेंट किया है जो काफी वायरल हो गया है।

बहन ने दी सलाह, भाई कमर का रखना ध्यान

शादी के बाद हनीमून पर जाने वाले दीपक चाहर (Deepak Chahar) को उनको उनकी बहन मालती ने एक हिदायत दी है। बहन मालती ने अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट से दीपक और जया की एक गले मिलते हुए के फोटो अपने साथ शेयर किया है। उस फोटो में तीनो ही लोग काफी खुश नज़र आ रहे है।

ऐसे में अपने भाई से मजाक करते हुए उन्होंने फोटो की कैप्शन में ही दीपक चाहर (Deepak Chahar) को छेड़ने के लिए उन्हें एक अहम सलाह भी दी है। चोट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे चाहर को मालती ने हनीमून पर पीठ का ध्यान रखने की सलाह दी। मालती ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर लिखा,

“ अब लड़की हमारी हुई। दोनों को मैरिड लाइफ के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। दीपक चाहर हनीमून के दौरान तुम अपनी पीठ का ध्यान रखना। विश्वकप आने वाला है, इसके साथ ही मालती ने मजाक वाली इमोजी भी लगाई है।”

फ़िल्मी अंदाज़ में किया था प्रोपोज

दीपक चाहर (Deepak Chahar) खेल के मैदान पर अक्सर शांत नज़र आते है लेकिन प्यार करने में दीपक सभी से आगे निकल गए है। हम बात कर रहे है आईपीएल 2021 की जहाँ पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज को मैच के बाद स्टैंड्स में हजारों लोगो की भीड़ और टीवी पर लाखों दर्शको के सामने शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। उन्होंने मैच के बाद अपने घुटने पर बैठ कर जया को प्रपोज किया और उनके हाँ बोलने के बाद उनको रिंग पहनाई थी। उनके इस प्रपोजल के वीडियो व फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं।

दीपक चाहर रहे थे आईपीएल 2022 से बाहर

दीपक चाहर (Deepak Chahar) को आईपीएल 2022 से पहले मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने भारी भरकम 14 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। पीठ की चोट के बाद उम्मीद थी की वो बीच टूर्नामेंट में टीम के साथ जुड़ेंगे लेकिन एनसीए में चोट से उबरने के समय दोबारा चोटिल होने की वजह से वो पूरे ही टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाए।

Tags: आईपीएल 2022, जया भारद्वाज, दीपक चाहर, मालती चाहर,
Exit mobile version