DC vs MI: रोहित शर्मा की इस बड़ी गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, ललित यादव जीत में चमके

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का दूसरा मैच खेला जा रहा है. जहाँ पर दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ पर ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 177 रनों की पारी खेली. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6 विकेट गंवा कर किया.
मुंबई इंडियंस ने दिया था 178 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) को बहुत अच्छी शुरूआत मिली. कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने 41 रनों की अहम पारी खेली. जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान किशन (ISHAN KISHAN) ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली. जबकि तिलक वर्मा (TILAK VARMA) ने 22 रनों की शानदार पारी खेली.
आज के मैच में अनमोलप्रीत सिंह और दिग्गज किरोन पोलॉर्ड (KIERON POLLARD) बुरी तरह से फेल हो गए. वहीं टिम डेविड भी 12 रनों की ही पारी खेल सके. डेनियल सैम्स ने नाबाद 7 रन बनाए. जिसके कारण ही मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 177 रन बनाए. दिल्ली के लिए खलील अहमद (KHALEEL AHMAD) ने 2 तो वहीं कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने 3 बड़े विकेट अपने नाम किया.
रोहित शर्मा की गलती से हारी मुंबई इंडियंस की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए टिस सेफर्ट ने 21 रन बनाए तो वहीं पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने 38 रनों की पारी खेली. लेकिन जिसके बाद मनदीप सिंह और कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) बेहद खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए. जिसके कारण मुश्किलों में फंस गई.
अंत में ललित यादव ने 48 रन तो वहीं शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने भी 22 रन बनाए. जबकि अक्षर पटेल ने भी 38 रन बनाकर अपनी टीम को 4 विकेट से मैच जिता दिया. 18वां ओवर डेनियल सैम्स को देकर रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने बड़ी गलती की, जिसके कारण ही उनकी टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा.
Tags: दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियस, रोहित शर्मा, ललित यादव,
