IPL 2022, DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को हराकर पॉइटंस टेबल में कर दिया खेल, नॉकआउट की रेस हुई रोमांचक

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 55वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया। डबल हेडर का ये दूसरा मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम (Dy Patil Stadium) में खेला गया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दिल्ली को विशाल 209 रनों का टारगेट दिया जिसके ज़वाब में दिल्ली की पूरी टीम महज़ 117 रनों पर सिमट गई। चेन्नई ने बड़े अंतर से जीत दर्ज़ कर पॉइंट्स टेबल को काफ़ी ज़्यादा रोचक बना दिया है।
दिल्ली की हुई शर्मनाक हार
एक बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। केएस भरत और डेविड वार्नर के रूप में दिल्ली को पॉवरप्ले में ही 2 बड़े झटके लग गए थे। भरत 8 और वार्नर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल मार्श ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की, लेकिन इस पार्टनरशिप के टूटते ही दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम बिखर गई।
मिचेल मार्श ने 20 गेंदों में 25 और पंत ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की। इसके बाद शार्दुल ठाकुर को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स का कोई बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। शार्दुल ठाकुर ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स 91 रनों से इस मुकाबले को हार गई।
एक पायदान का हुआ चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा
आईपीएल 2022 के पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर यानी नंबर वन पर लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम कब्ज़ा हो गया है। इसके बाद अब गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम 2 पर पहुंच गई है। टेबल में तीसरे स्थान पर अब भी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम का कब्ज़ा है। चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम है। पांचवे स्थान पर दिल्ली (Delhi Capitals) की टीम है।
छठे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम है। सातवें नंबर पर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) है। आठवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) है तो 9वें स्थान पर कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) और सबसे नीचे दसवें नंबर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) है।