डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने बल्ले से किया कमाल तो सोशल मीडिया पर छाए
DAVID WARNER PRITHVI SHAW HIT

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 19वां मैच आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहाँ पर कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमें आमने-सामने नजर आ रही है. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर पहलें गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 215 रन बनाए. सोशल मीडिया पर आज डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) और पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) का जलवा देखने को मिला है.

डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने बल्ले से किया कमाल तो सोशल मीडिया पर छाए

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) के लिए पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) ने 51 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 61 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 27 रनों की अहम पारी खेली. ललित यादव और रॉवमैन पॉवेल आज बुरी तरह से फेल हो गए.

अक्षर पटेल ने 22 रन बनाए. अंत में शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ने 29 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही ही दिल्ली ने 20 ओवर में 215 रन बनाए. कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 2 विकेट तो वहीं वरूण चक्रवर्ती और उमेश यादव (UMESH YADAV) ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया. सोशल मीडिया पर डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) और पृथ्वी शॉ छाए रहे.

यहाँ पर देखें ट्वीट

https://twitter.com/bholaladkaa/status/1513112598073737219?s=20&t=HvwtMLjdGbjLxH4gZ6celA

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *