David Warner ने गणेश चतुर्थी पर शेयर कर दिया ऐसा पोस्ट, Rohit Sharma के लिए बन गया सिरदर्द, लोगों ने लगाई भारतीय कप्तान को फटकार

भारत में गणेश चतुर्थी का आयोजन कर दिया गया है कल गणेश चतुर्थी थी जिसको लेकर सभी ने भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की और कई सारे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किए गए हैं और गणेश चतुर्थी की सभी ने शुभकामनाएं दी हैं। गणेश चतुर्थी की मान्यता भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) ने गणेश चतुर्थी पर एक पोस्ट शेयर किया है यह पोस्ट रोहित शर्मा के लिए खतरा बन गया रोहित शर्मा को सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल करने लगे।
ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का यह पोस्ट भारतीय कप्तान के लिए खतरा बन गया और लोगों ने उन्हें जमकर फटकार लगाना शुरू कर दिया।
वॉर्नर ने दी गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं

आपको बता दें गणेश चतुर्थी को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इसकी मान्यता भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दिखाई दे रही है। ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने गणेश चतुर्थी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने गणेश चतुर्थी पर सभी को शुभकामनाएं दी है।
डेविड वॉर्नर ने एक गणेश जी की मूर्ति के साथ अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें वह हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और कैप्शन में लिखा है,” मेरे सभी दोस्तों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं आपको आनंद और खुशियों के लिए शुभकामना देता हूं” डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन सभी त्योहारों पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।
View this post on Instagram
लोगों ने लगाई रोहित शर्मा को जमकर फटकार
Aur Indian captain vaddapav sharma se wish nhi hoti 🙂#BoycottVaddapav https://t.co/jPNXK44uRX
— 𝓐𝔂𝓪𝓪𝓷.. (@iBeingAyaan49) August 31, 2022
डेविड वॉर्नर की यह पोस्ट रोहित शर्मा के लिए आफत बन गई लोगों ने रोहित शर्मा को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल रोहित शर्मा इन दिनों एशिया कप खेलने में व्यस्त हैं। ट्रोलर्स ने रोहित शर्मा को निशाने पर ले लिया है ।रोहित शर्मा ने गणेश चतुर्थी पर कोई पोस्ट नहीं शेयर किया है।
जबकि रोहित शर्मा मुंबई के ही रहने वाले हैं और भारत में तो गणेश चतुर्थी की बहुत ही मान्यता है। इसीलिए अब सोशल मीडिया यूजर्स गणेश चतुर्थी पर उन्हें फटकार लगा रहे हैं। वही आपको बता दें डेविड वॉर्नर का ऐसा पहला पोस्ट नहीं है उन्होंने अभी 15 अगस्त को देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी थी।
Tags: गणेश चतुर्थी, डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, विराट कोहली,Y Virat Kohli and Rohit Sharma never wish on Ram Navami, Krishna Janmashtami, Ganesh Chaturthi, Shivratri while they never ever fail to tweet wishes on other religions’ festivals?#happyjanmashtami #curious #hatred #ViratKohli #RohitSharma #cricketers
— Prem Thangaraj Nadar (@pst_nadar) August 19, 2022
