दनुष्का गुनाथिलका पर रेप के बाद लगा जान से मारने का आरोप, दोबारा बने हैं यौन उत्पीड़न के आरोपी

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका (Danushka Gunathilaka) पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। उन्हें बीच टूर्नामेंट सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया था। हाल ही में आई रिपोर्ट्स की मुताबिक उनपर ऑस्ट्रेलियाई महिला ने यौन उत्पीड़न के अलावा उसका गला दबाने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दनुष्का गुनाथिलका पर ऑस्ट्र्रेलियाई महिला ने रेप के आरोप लगाए थे। इसके बाद महिला ने बयान दिया कि दनुष्का ने यौन उत्पीड़न के साथ महिला का गला भी बुरी तरह दबा दिया था। इसके बाद श्रीलंका टीम के खिलाड़ी को टूर्नामेंट बीच में छोड़कर कोलंबो वापस आना पड़ा। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें सजा के तौर पर सस्पेंड कर दिया। साथ ही जब तक दनुष्का गुनाथिलका पर लगे आरोप खारिज नहीं हो जाते वह किसी भी फॉर्मेट में मैच नहीं खेल पाएंगे।
एक ही टूर्नामेंट का बने हिस्सा
आपको बता दें कि दनुष्का गुनाथिलका टी20 वर्ल्ड कप 2022 का एक ही मुकाबला खेला पाए थे, जिसमें वह बिना एक भी रन बनाए आउट हो गए थे, हालांकि इसके बाद उन्हें चोटिल होने के लिए चलते टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन पर गंभीर आरोप लगाए गए और उनकी मुसीबत कम होने का ही नाम नहीं ले रही हैं।
इससे पहले भी आरोपों के घेरे में आ चुके हैं दनुष्का
दनुष्का गुनाथिलका टॉप ऑर्डर में मैच खेलने वाले सलामी बल्लेबाज हैं। दनुष्का के खिलाफ दूसरी बार इस तरह की कार्रवाई हुई है। इससे पहले 2018 में भी वह इसी तरह की घटना में फंसे थे। उस समय भी श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। उस समय नार्वे की एक महिला ने दनुष्का और उनके एक दोस्त पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। हालांकि, पूछताछ के बाद गुणतिलका को बरी कर दिया गया था और उनके दोस्त की गिरफ्तारी हुई थी।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टीम श्रीलंका, दनुष्का गुनाथिलका,