इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ऋषभ पंत के फिनेटस पर उठाए सवाल, विकेटकीपर को कहा- “वह मोटा है, बैठ भी नहीं पाता”

पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की फिटनेस पर सवाल उठाया है। पंत को साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का कप्तान बनाया गया है। उनके पास सुनहरा मौका है कि वह आज के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले को जीत कर सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमा लें। लेकिन, उससे पहले दानिश कनेरिया ने उनकी कमजोरियों जगजाहिर की हैं।
दानिश कनेरिया ने ऋषभ पंत की फिटनेस पर उठाये सवाल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में बार बार ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपना विकेट गंवा रहे हैं। साउथ अफ्रीकी टीम उनकी इस कमजोरी का फायदा उठा रही है और उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर लगातार गेंदें फेंकने पर फोकस कर रही है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने पंत की विकेटकीपिंग की कमी की ओर इशारा किया है। कनेरिया को लगता है कि पंत अपने वजन के कारण पीछे ज्यादा नहीं झुकते हैं। कनेरिया ने कहा कि,
” मैंने नोटिस किया है कि ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करते समय पूरी तरह से बैठ नहीं पाते हैं और हां जब कोई तेज गेंदबाज बॉलिंग करता है तो वह खड़े रहते हैं। पंत अपने पैर की उंगलियों के बल पर खड़े नहीं रहते।”
‘मुझे लगता है कि पंत ओवरवेट हैं’
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भारतीय टीम के सबसे युवा विकेटकीपर हैं। उनकी उम्र केवल 24 साल की है और टी20 टीम में इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिल गया है। वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी विकेटकीपिंग की तुलना धोनी से भी की जाती है।
क्या ऐसे में दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) द्वारा उठाए गए सावालों को जायज ठहराया जा सकता है। खैर! कोई बात नहीं। यह कनेरिया का अपना निजी मत है। वह पंत की फिटनेस की आलोचना करते हुए यहीं नहीं रुके। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान आगे कहा कि,
Tags: ऋषभ पंत, दानिश कनेरिया, विकेटकीपिंग,“मुझे लगता है कि पंत ओवरवेट हैं। जिसकी वजह से वह ऊपर से नीचे की ओर समय पर नहीं आ पाते। यह उनकी फिटनेस को लेकर चिंता का विषय हो सकता है। क्या वह 100 फीसद फिट है?”