IPL 2022, RCB vs MI: आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के बाद पॉइंटस टेबल में किया फेरबदल, चेन्नई और मुंबई को नुकसान

पुणे के एमसीए स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 18वां मैच खेला गया. जहाँ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर फाफ डू प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा आरसीबी (RCB) की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.
आरसीबी और हैदराबाद ने बदला पॉइंटस टेबल का खेल
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने 37 गेंदो पर 68 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए अनुज रावत (ANUJ RAWAT) ने 66 रनों की शानदार पारी खेली.
जिसके कारण ही आरसीबी (RCB) ने मैच को 7 विकेट से जीत लिया. जीत के साथ आरसीबी की टीम पॉइंटस टेबल में नंबर 3 पर पंहुच गई है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम नंबर 8 पर तो वहीं मुंबई की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) आखिरी पायदान पर नजर आ रही है.
टॉप पर नजर आ रही है कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम
13वें मैच के बाद आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पॉइटंस टेबल में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम टॉप पर नजर आ रही है. इस टीम के भी 6 अंक हैं. नंबर 5 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम तो वहीं नंबर 4 पर लखनऊ सुपरजांयट की टीम 4 और 6 अंको के साथ बनी हुई हैं. नंबर 2 पर अब गुजरात टाइटंस की टीम नजर आ रही है, जिनके भी 6 अंक हैं. इस बीच 7वें स्थान दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) ने भी 2 अंको के साथ अपने पास रखा है. पंजाब किंग्स की टीम छठे नंबर पर नजर आ रही है.