IPL 2022, MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स हुई बुरी तरह से फेल तो अंपायर हुए ट्रोल, वहीं मुकेश अंबानी का फैंस ने उड़ाया मजाक
IPL 2022, MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स हुई बुरी तरह से फेल तो अंपायर हुए ट्रोल, वहीं मुकेश अंबानी का फैंस ने उड़ाया मजाक

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 59वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिसमें मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) और चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम आमने-सामने नजर आ रही है. जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 97 रन बनाए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर आज अंपायर (UMPIRE) जमकर ट्रोल हुए तो वहीं मुकेश अंबानी (MUKESH AMBANI) का फैंस ने जमकर मजाक उड़ाया.

मुकेश अंबानी का फैंस ने जमकर उड़ाया मजाक, अंपायर जमकर हुए ट्रोल

टॉस हारने के बाद से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की खराब किस्मत शुरू हुई. पॉवरकट होने के कारण पहले 2 ओवर में डीआरएस (DRS) उपलब्ध नहीं था. जहाँ पर अंपायर ने डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) को गलत आउट दे दिया. जिसके कारण ही चेन्नई की टीम लगातार फेल हुई. जहाँ पर 3 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए. जबकि 3 खिलाड़ी 10 रनों का आकड़ा नहीं छू सके.

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अकेले लड़ते हुए जरूर 36 रन बनाए. लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम मात्र 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) के लिए डेनियल सैम्स ने 3 विकेट लिए तो वहीं कुमार कार्तिकेय और रिली मेरेदिथ ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. जबकि जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और रमनदीप सिंह ने 1-1 विकेट झटका. सोशल मीडिया पर अंपायर और मुकेश अंबानी (MUKESH AMBANI) जमकर ट्रोल हुए.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *