CSK vs KKR: चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 6 विकेट से हराया, कप्तान रविंद्र जडेजा बने हार की वजह

By Aditya tiwari On March 27th, 2022
चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज हुआ है. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ पर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर 131 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया. जिसके बाद ही शुरूआत भी जीत से हुई.

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया 132 रनों का लक्ष्य

टॉ़स हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए शुरूआत बेहद खराब रही. डेवॉन कॉन्वे और रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) जल्दी पवेलियन लौट गए. लेकिन रोबिन उथप्पा ने 28 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि अंबाती रायडू (AMBATI RAYUDU) भी मात्र 15 रन ही बना सके. कप्तान रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) धीमी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 रन ही जोड़ सके.

वहीं पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने अंत में आकर नाबाद 50 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही चेन्नई की टीम 20 ओवर में 131 रन ही बनाए. कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अंदाज में कप्तानी करते हुए अपने फैसले को सही साबित किया. कोलकाता के लिए उमेश यादव (UMESH YADAV) ने 2 विकेट लिया.

कोलकाता की टीम ने 6 विकेट से मैच जीता

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए अनुभवी सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) ने 44 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जबकि वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) ने 16 रन तो वहीं नीतीश राणा ने 21 रनों की पारी खेल कर टीम को अच्छी शुरूआत थी.

जिसके बाद श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 20 तो वहीं सैम बिलिंग्स ने 25 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट से मैच जीत लिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के लिए ड्वेन ब्रावो (DWAYNE BRAVO) ने 3 विकेट अपने नाम किया. इस मैच में जीत के साथ ही कोलकाता ने सीजन 15 का शानदार आगाज किया है. वहीं कप्तान रविंद्र जडेजा की धीमी पारी टीम को बहुत भारी पड़ गई.

Tags: अजिंक्य रहाणे, कोलकाता नाईट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी,
Exit mobile version