IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स के इस खिलाड़ी को मिली पाकिस्तानी होने की सजा, वीजा मिलने में लगातार हो रही है देरी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। टीम के आलरांउडर मोईन अली(MOEEN ALI) अभी तक अपनी टीम के कैंप में नहीं पहुंच सके हैं। इसको वीजा मिलने में दिक्कत पेश आ रही है। अभी तक उनको वीजा नहीं मिल सका है। पाकिस्तान का मूल नागरिक होने से उनको वीजा मिलने में देरी लग रही है। हालांकि टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन (KASHI VISHVANATHAN) समेत टीम के अन्य सदस्य वीजा की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराने में लगे हैं। अब बताया जा रहा है कि मोईन अली (MOEEN ALI) अपने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पहले मैच में नहीं खेल पाएंंगे।
26 मार्च को CSK और KKR का है पहला मुकाबला
आईपीएल का आगाज 26 मार्च को हो रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जाना है। पिछले वर्ष चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जब खिताब जीता था तो इंग्लैड(ENGLAND) के आलराउंडर मोईन अली (MOEEN ALI) की उम्दा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 मैचों में 357 रन बनाते हुए 6 विकेट लिए थे। इस वजह से फ्रेंचाइजी ने उनको आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रिटेन किया था। एक न्यूज एजेंसी के माध्यम से टीम से टीम के सीईओ विश्वनाथन ने बताया है कि
मोईन अली को अभी तक वीजा नहीं मिला है। हम और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है एक दो दिन में मामला सुलझ जाएगा। यह निराशाजनक है कि वह अभी तक टीम से नहीं जुड़ पाये हैं। पाकिस्तान मूल के खिलाड़ियों के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया जाता है। (देरी के लिये) यही कारण लगता है। ’
अधिकृत कश्मीर के मूल निवासी है CSK के मोईन अली
मोईन अली (MOEEN ALI)का परिवार अधिकृत कश्मीर( पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) का रहने वाला है। इनके दादा पूर्व में ही इंग्लैंड (ENGLAND) चले गए थे और वहीं बस गए, हालांकि मोईन अली का जन्म इंग्लैंड (ENGLAND)में ही हुआ है और वो वहां ही निवास कर रहे हैं। पहले मैच में मोईन अली (MOEEN ALI) के न खेलने से CSK को काफी नुकसान है । टीम के पास और कोई आफ स्पिनर गेंदबाज नहीं है जबकि कोलकाता के पास काफी बायें हाथ के बल्लेबाज ज्यादा हैं।
काशी विश्वनाथन ने बताया है कि ‘मोईन को आईपीएल (IPL)के बायो बबल माहौल में प्रवेश करने के लिए तीन दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा और ऐसे में यदि उन्हें कल यानी 24 मार्च को वीजा मिल भी जाता है तब भी वह पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। इससे यह तय है कि मोईन अली सीएसके लिए अपना पहला मैच नहीं खेल पाएंगें।
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, मोईन अली,