CSK के दीपक चाहर ने विजय शंकर को किया मांकड़ तो कुछ ऐसा था माही का रियक्शन, फैंस भी रह गए हैरान

By Sameeksha dixit On May 24th, 2023
CSK

CSK: आईपीएल 2023 का फाइनल नज़दीक है. बीते मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया था. इसी के साथ चेन्नई ने फाइनल में जगह बना ली है. गुजरात को करारी हार मिली जिसके बाद अगर सबसे ज्यादा कोई खुश है तो वो है आरसीबी के फैंस. खैर इस मैच में दीपक चाहर ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से धोनी के रिएक्शन ही बदल गए. आइए आपको बताते हैं की क्या हुआ ऐसा.

CSK के मैच में दीपक चाहर ने कर दी ऐसी हरकत, जानिए क्या हुआ

चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 वीं बार आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 23 मई, मंगलावर को खेला गया था. इस मैच के बाद से चेन्नई की और ज्यादा वाहवाही हो रही है.

बता दें की, मैच में चेन्नई (CSK) ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर 7 विकेट पर 172 रन बोर्ड पर लगाए थे. इस मैच में दीपक चाहर ने दूसरी पारी के दौरान मांकडिंग के ज़रिए गुजरात के विजय शंकर को आउट करना चाहा उसी बाद जब उन्होंने ऐसा किया तो धोनी इसे देखकर हसने लगे.

14वें ओवर के दौरान हुआ यह काम, चाहर और धोनी का अब विडियो हो रहा वायरल

बता दें की, जिस वक़्त यह वाकया हुआ उस वक़्त 14वां ओवर चल रहा था. दीपक ने स्माइल के साथ अपनी अपील को वापस ले लिया और गेम को आगे बढ़ने दिया. इसी के साथ अब दीपक और धोनी का विडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चेन्नई (CSK) ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब इंतजार है की चेन्नई के सामने कौन सी टीम खेलने वाली है. अभी लखनऊ और मुंबई के मैच होना बाकी है. जो टीम दोनों में से जीतती है वही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाएगी.

 

ये भी पढ़ें: IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के इस दिग्गज खिलाड़ी के घर आई नन्ही परी, मिला माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, एमएस धोनी, चेन्नई सुपर किंंग्स,
Exit mobile version