CSA T20: लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी का नाम देखकर खुली रह जाएंगी आंखे, जानें लीग के सभी 6 टीमों के स्कॉवड की सूची

By Twinkle Chaturvedi On September 20th, 2022
CSA T20: लीग में सबसे महंगे खिलाड़ी का नाम देखकर खुली रह जाएंगी आंखे, जानें लीग के सभी 6 टीमों के स्कॉवड की सूची

सीएसए टी20 लीग (CSA T20): आईपीएल (IPL) क्रिकेट लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक हैं। कई देशों ने इस लीग को देखते हुए अपनी खुद की घरेलू लीग शुरू की हैं।  साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) ने भी आईपीएल को देखते हुए अपने देश में एक नए टी20 लीग की शुरूआत की हैं।

जिसके लिए टीम की नीलामी और कुछ खिलाड़ी के चेहरे पहले से ही साफ हो गए थे। अब CSA T20 लीग में खेलने वाले सारे खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी हैं। सभी छह फ्रेंचाइजी ने अपने 17 टीम मेंबर चुन लिए हैं। आइए आपको सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी और सभी टीमों के सदस्यों के बारे में बताते हैं-

ट्रिस्टन स्टब्स के लिए लगी सबसे बड़ी बोली

साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टबस (TRISTAN STUBBS) का बल्ला आज कल शानदार तरीके से बोल रहा हैं। जिसके चलते उन्हें साईथ अफ्रीका की आगामी घरेलू सीएसए टी20 लीग (CSA T20) में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं। ट्रिस्टन स्टब्स को सनराइजप्स ईस्टर्न केप ने 4.13 करोड़ रूपए पर खरीदा हैं। इसे अलावा रिली रूसौ सीएसए टी20 (CSA T20)  लीग में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें प्रिटोरिया कैप्टिल्स ने 3.9 करोड़ खरीदा हैं।

CSA T20 लीग की सभी 6 टीमों के खिलाड़ियों की सूची

डरबन सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, प्रेनेलन सुब्रेयन, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रीस टॉपली, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, कीमो पॉल, केशव महाराज, काइल एबॉट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्रिस्टियान जोंकर, वियान मुलडर, साइमन हार्मर।

जोहांसबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डू प्लेसिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, महेश थीक्षाना, रोमारियो शेफर्ड, हैरी ब्रुक, जानेम मालन, रीजा हेंड्रिक्स, काइल वेरेन, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, ल्यूस डू प्लॉय, लुईस ग्रेगरी, लिजाद विलियम्स, डोनावन फरेरा, नंद्रे बर्गर, मालुसी सिबोटो, कालेब सेलेका।

एमआई केप टाउन: कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, रासी वैन डर डूसैन, रयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, बेउरन हेंड्रिक्स, डुआन जेनसेन, डेलानो पोटगाइटर, ग्रांट रूलोफसेन, वेस्ले मार्शल, ओली स्टोन, वकार सलामखिल, ज़ियाद अबराम्स, ओडियन स्मिथ।

पार्ल रॉयल्स: डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, जोस बटलर, ओबेद मैककॉय, लुंगी एंगिडी, तबरेज़ शम्सी, जेसन रॉय, डेन विलास, ब्योर्न फोर्टुइन, विहान लुबे, फेरिस्को एडम्स, इमरान मैनैक, इवान जोन्स, रेमन सिममंड्स, मिचेल वैन बुरेन, इयोन मॉर्गन, कोडी यूसुफ।

प्रिटोरिया कैपिटल्स: एनरिक नोर्खिया, मिगेल प्रिटोरियस, रिली रोसौ, फिल साल्ट, वेन पार्नेल, जोश लिटिल, शॉन वॉन बर्ग, आदिल रशीद, कैमरन डेलपोर्ट, विल जैक, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मरैस, कुसल मेंडिस, डेरिन डुपाविलॉन, जिमी नीशम, ईथन बॉश, शेन डैड्सवेल।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप: एडेन मार्क्रम, ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसन, ट्रिस्टन स्टब्स, सिसांडा मगला, जुनैद दाऊद, मेसन क्रेन, जेजे स्मट्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रॉसिंगटन, आर वैन डर मर्वे, मार्केस एकरमैन, जेम्स फुलर, टॉम एबेल, आया गकामाने, सेरेल एर्वी, ब्रैडन कार्स।

Tags: ट्रिस्टन स्टब्स, सीएसए टी20 लीग,