CSA T20: फाफ डु प्लेसिस एक बार फिर से खेलते नजर आएंगे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए, कप्तानी का संभालेते दिखेंगे जिम्मा

फाफ डु प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) आईपीएल 2022 (IPL) के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर (RCB) का हिस्सा बनकर बल्ले और कप्तानी का शानदार अंदाज दिखाते हुए नजर आए थे। फाफ आरसीबी के लिए खेलने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। सीएसके के लिए खेलते हुए फाफ ने कई धमाकेदार पारियां खेलकर टीम की जीत में भूमिका निभाई हैं।
फाफ डु प्लेसिस का सीएसके से जो जुड़ाव हैं वो हमेशा के लिए रहने वाला हैं। लेकिन अब फाफ सीएसके के लिए वास्तव में खेलते नजर आएंगे। साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) टी20 लीग की टीम जोहान्सबर्ग के लिए फाफ कप्तानी करते हुए नजर आएंगे और यह टीम चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की हैं।
सुपर किंग्स के लिए कप्तानी करेंगे फाफ डु प्लेसिस

साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) में जल्द ही घरेलू टी20 लीग शुरू होने वाली हैं, जिसकी तैयरियों में क्रिकेट साऊथ अफ्रीका बोर्ड लगी हुई हैं। इस लीग के लिए टीम की नीलामी हो चुकी हैं। जिनमें से कुछ टीमें भारत के आईपीएल लीग के ओनरर्स की भी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रेंचाइजी ने भी मोटी रकम से साऊथ अफ्रीका लीग में जोहान्सबर्ग की टीम को खरीदा हैं।
ईएसपीएनक्रिकइंफो के हिसाब से सीएसके ने फाफ डु प्लेसिस (FAF DU PLESSIS) को डॉलर 375,000 रूपए में खरीदा हैं। फाफ ने 2011 से 2015 और फिर 2018 से 2021 तक सीएसके का प्रतिनिधित्व किया हैं। फाफ अब जोहान्सबर्ग की टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। फाफ डु प्लेसिस के अलावा सीएसके ने मोईन अली (MOEIN ALI) को भी डॉलर 400,000 की रकम पर टीम के साथ जोड़ चुकी हैं।
सीएसके के हेड कोच की जोहान्सबर्ग फ्रेंचाइजी के बनेंगे कोच

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने भरोसेमंद खिलाड़ियो पर भरोसा जताने के साथ कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा जताया हैं। साऊथ अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग में स्टीफन फ्लेमिंग सीएसके की टीम जोहान्सबर्ग की कोचिंग करते हुए नजर आएंगे। सीएसके ने एरिक सिमंस को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया हैं। सीएसके इन सबके अलावा सीएसके के एक खिलाड़ी महिशा ठीकसाना को भी जोड़ लिया हैं।
साथ ही फ्रेंचाइजी ने वेस्टइंडीज के ऑलराऊंडर रोमिरियो शेफर्ड और साऊथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज रेराल्ड कोएत्जी को भी टीम में शामिल कर चुकी हैं। सीएसके अब साऊथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एल्बी मोर्कल को भी साइन करने के कगार पर हैं। यह खिलाड़ी भी 2008 से 2013 तक चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आए हैं।
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली, साऊथ अफ्रीका टी20 लीग,