Cricket इतिहास के 6 ऐसे रिकॉर्ड जिन्हे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं है नामुमकिन, इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज का नाम भी है शामिल

World Cricket Records- क्रिकेट (Cricket) के खेल में ऐसा माना जाता है की रिकार्ड्स बनते ही हैं टूटने के लिए ,लेकिन कई ऐसे महान खिलाड़ी भी आए जिन्होंने ऐसे कीर्तिमान बनाये हैं जिन्हे तोड़ पाना लगभग असंभव है। क्रिकेटर्स अपने प्रदर्शन से फैंस के मनोरंजन के साथ ही ऐसे रिकार्ड्स भी कायम कर देते हैं। जिसे तोड़ना नामुमकिन सा लगता है। इन रिकार्ड्स को तोड़ने का अभी तक सिर्फ सपना ही देखा जा रहा है। आज हम बात करेंगे क्रिकेट (Cricket) की दुनिया के उन 6 विश्व रिकॉर्ड कि जिन्हें ब्रेक करना लगभग नामुमकिन है।
Cricket की दुनिया के 6 ऐसे रिकॉर्ड जो कभी नहीं टूटेंगे !
सचिन तेंदुलकर का 100 शतक –

सचिन तेंदुलकर को दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। इन्हे क्रिकेट के भगवान (God Of Cricket ) जैसी उपलब्धि से नवाजा गया है। सचिन तेंदुलकर के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना असम्भ सा प्रतीत होता है। लेकिन यदि कोई ऐसा करता भी है तो वह सचिन के बाद ऐसा करने वाला दूसरा खिलाड़ी होगा। क्यूंकि सचिन पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो 100 अंतरराष्ट्रीय शतक तक पहुंचे हैं।
बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि विराट कोहली (Virat Kohli) इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट (Cricket) में 70 शतक लगाए हैं। हालांकि, कोहली के लिए भी यह किसी चुनौती से कम नहीं हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का नाम दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शुमार है। बात करे इनके करियर की तो अंतरराष्ट्रीय करियर में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने वनडे में 15,921 रन और टेस्ट में 18,426 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुल 201 विकेट भी हासिल किये हैं।
सर डॉन ब्रेडमैन का टेस्ट मैचों में 99.94 का औसत-

क्रिकेट (Cricket) के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन (Don Bradman) ने 52 टेस्ट मैच ही खेले हैं। लेकिन क्रिकेट (Cricket) की दुनिया में उनसे बेहतरीन बल्लेबाज अब शायद ही कोई जन्म ले सकेगा। सर डॉन ब्रेडमैन (Don Bradman) ने अपने करियर में टेस्ट 6996 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 99.94 का रहा है जो क्रिकेट (Cricket) के इतिहास में सबसे ज्यादा है। उनका यह रिकॉर्ड आज तक कायम है। आज के समय में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आता है। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 दोहरे शतक भी जड़े हैं।
ब्रायन लारा के 400 टेस्ट रन-

ब्रायन लारा (Brian Lara) का नाम क्रिकेट (Cricket) इतिहास के पन्नो पर सुनहरे अक्षरों में लिखा जा चूका है।उन्होंने अपने नाम ऐसा कीर्तिमान दर्ज किया है जो अटूट है। दरअसल ब्रायन लारा (Brian Lara) ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में नाबाद 400 रन बनाए थे और यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।
भविष्य में भी इस रिकॉर्ड के टूटने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। एक समय पर ऐसा लगा था कि डेविड वॉर्नर इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इसके साथ ही ब्रायन लारा (Brian Lara) ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नाबाद 501 रन की भी पारी खेली है।
मुथैया मुरलीधरन ने चटकाएं 1300 अंतरराष्ट्रीय विकेट-

श्रीलंका ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने अपने खाते में 1300 अंतरराष्ट्रीय विकेट जोड़ कर कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड कायम किया है । उन्होंने अपने करियर में 133 टेस्ट, 350 वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और कुल मिलाकर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने 1347 विकेट हासिल किये हैं, जो क्रिकेट (Cricket) के इतिहास का अटूट रिकॉर्ड है। मुरलीधरन के इस रिकॉर्ड तक पहुंचना हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं है।
रोहित शर्मा के 264 रन की विस्फोटक पारी –

हिटमैन जैसी उपलब्धि से पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट (oneday cricket)में 264 रन का विशालकाय स्कोर खड़ा किया है जिसे तोड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है। बता दें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने की शुरुआत सचिन तेंदुलकर ने की थी लेकिन इसे आगे बढ़ाने का काम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने किया जिनके नाम एक नहीं बल्कि तीन दोहरे शतक दर्ज हैं।
इसके साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक विश्व कप में सबसे ज्यादा 5 शतक जड़े हैं, जो किसी एक विश्व कप में एक बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड है।
एबी डिविलियर्स ने 31 गेंदों पर जड़ दिया शतक –

एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है , लेकिन उनके रिकॉर्ड का बोलबाला आज भी वैसा ही है । साल 2015 में जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले के दौरान उन्होंने मात्र 31 गेंदों में शतक जड़ा था। उस मैच में डिविलियर्स ने 44 गेंदों में 149 रन बनाए थे। इसमें 16 छक्के और 9 चौके भी शामिल हैं। एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का यह रिकॉर्ड आज भी कायम है जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं है।
Tags: एबी डिविलियर्स, सचिन तेंदुलकर,