“जो कभी ना कहने में विश्वास नहीं रखते”- किंग विराट कोहली के 34वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत ने छप्पर फाड़ के दी बधाईयां

By Twinkle Chaturvedi On November 5th, 2022
विराट कोहली

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जिनकी तारीफ में जितने कसीदे पढ़े जाए वो कम हैं, क्रिकेट की दुनिया में रोमांच लाने वाले यह खतरनाक खिलाड़ी आज 34 साल के हो चुके हैं। आज 5 नवंबर का दिन क्रिकेट फैंस और विराट कोहली के फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हैं, और फैंस ने विराट का बर्थडे त्योहार इस बार खुशी से और ज्यादा भरा हुआ हैं क्योंकि हाल में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट के बल्ले से रन आग की तरह बरस रहे हैं। विराट कोहली के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के सितारों ने बाधाईयों का तांता लगा दिया हैं।

यह भी पढ़े- विराट कोहली की फैन सिर्फ क्रिकेट की फैंस ही नहीं बल्कि इस खेल की खिलाड़ी भी शामिल, फोटो क्लिक करके किया वायरल

विराट कोहली के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत ने बांटी खुशियां

विराट कोहली के जन्मदिन पर कल रात से बधाईयों का तांता लगना शुरू हो गया था। फैंस जमकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली के सफलता का कामना करते हुए नजर आ रहे हैं। इस चीज में हमारे क्रिकेट जगत के खिलाड़ी भी पीछे नहीं हैं। भारतीय खिलाड़ी समेत विदेशी खिलाड़ी भी विराट के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। युवराज सिंह, इरफान पठान सुरेश रैना समेत आज के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव विराट को बधाई दे रहे हैं।

युवराज सिंह ने लिखा हैं- “लीजेंड को हैप्पी बर्थडे जो कभी ना कहने पर विश्वास रखते हैं आज तुम जहां हो वह तुम्हारी मेहनत, लगन, और रवैये का नतीजा हैं इसी तरह आगे बढ़ते रहो और कप वापस लेकर आओ, खूब सारा प्यार”। हरभजन सिंह ने लिखा हैं- “हैप्पी बर्थडे मेरे भाई इसी तरह अच्छा काम करते रहो और हमें गर्व महसूस करवाते रहो इस बार हमें गिफ्ट तुमसे चाहिए उस ट्रॉफी को वापस ले आओ हमेशा स्वस्थ रहो और खुश रहो”।

आइए आपको क्रिकेट जगत के सितारों के ट्विट दिखाते हैं-

यह भी पढ़े- विराट कोहली ने कोच के साथ काटा बर्थडे केक, खाने के लिए बच्चों की तरह टूट पड़े हार्दिक, देखें किंग कोहली के 34वें जन्मदिन का वीडियो

यहां देखें कोहली के जन्मदिन पर क्रिकेट दिग्गजों की शुभकामनाएं-

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,