IND vs ZIM: भारत से शर्मनाक हार खाने के बाद निराश हुए क्रेग एर्विन, इन 3 खिलाड़ियों को लताड़ लगाते हुए ठहाराया हार का जिम्मेदार

By Twinkle Chaturvedi On November 6th, 2022
क्रेग एर्विन

क्रेग एर्विनः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 6 नवंबर को ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत (INDIA) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के 61 रन और केएल राहुल के 51 रन के मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे पर भारत इस तरह से हावी हुई की टीम को 115 रनों पर ऑलआऊट होना पड़ा।

भारत ने 71 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली हैं। इस हार के साथ जिम्बाब्वे का टूर्नामेंट काफी ज्यादा निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ हैं। हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन (CRAIG ERVINE) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

यह भी पढ़े- IND vs ZIM: ये ABD के पप्पा हैं भाई- सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे को कूट-कूट कर दिलाई भारत को जीत, खुशी से झूम रहे फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

हम योजनाओं को बदल सकते थे- क्रेग एर्विन

जिम्बाब्वे ने जब पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीता था तो लगा था कि इस टीम से डरने की जरूरत हैं लेकिन टीम उसके बाद मैचों में फ्लॉप होती हुई ही नजर आयी आज टीम अपना आखिरी मैच शानदार तरीके से खत्म कर कुछ पॉजिटिव साइन यहां से ले जा सकती थी लेकिन भारत से टीम को हर चीज में मात खानी पड़ी। जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने हार को बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-

 “हम कुछ योजनाओं को बदल सकते थे, सूर्या ने बैक एंड में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और रिची (नगारवा) के वाइड यॉर्कर का मुकाबला किया। हम वहां गेंद से गति पकड़ सकते थे। उन्हें श्रेय दिया, उन्होंने बाहर आकर खेल को बदल दिया। टूर्नामेंट में अग्रणी, हमारे पास बल्ले के साथ कुछ सकारात्मकता थी। पिछले कुछ खेलों में, हम उस निडर क्रिकेट से दूर चले गए और हम अपने गोले में थोड़ा सा चले गए।”

हमने कड़ा संघर्ष किया हैं- क्रेग एर्विन

आज जिम्बाब्वे बल्लेबाजी करते हुए 115 रनों पर ही आऊट हो गई। टीम भारत के गेंदबाजों के आगदे एक के बाद विकेट खोती रही और टीम के पास भारत से निपटने के लिए कोई चारा भी नहीं था। आगे बात करते हुए क्रेग एर्विन ने कहा-

“अगर आप बस वहीं खड़े रहते हैं और उसे स्विंग होने देते हैं, तो इस बात की अच्छी संभावना है कि आप आउट हो जाएंगे या बोल्ड हो जाएंगे। आपको अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। हमारे पिछले कुछ परिणाम योजना के अनुसार नहीं गए। हमने सुपर 12 में जगह बनाने के लिए अच्छा काम किया। हम उस पर निर्माण करेंगे। हमने वास्तव में अच्छी फील्डिंग की, खासकर कैचिंग। लड़कों ने पूरे विश्व कप में वास्तव में कड़ा संघर्ष किया।”

यह भी पढ़े- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का शक्तिप्रदर्शन! 71 से बड़ी जीत दर्ज़ कर टीम इंडिया पहुंची टॉप पर, अब इंग्लैंड से होगा महामुकाबला

Tags: क्रेग एर्विन, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम जिम्बाब्वे,