भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) ने 12 सितंबर को अपनी 15 सदस्यीय टीम आईसीसी T20 विश्व कप के लिए का ऐलान किया है, जिसमें टीम के कमान रोहित शर्मा के हाथों में है तो वही केएल राहुल ने उप कप्तानी संभाली है। फिलहाल वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन हो चुका है, जिस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। फैंस को भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई टीम में खिलाड़ियों की कमी महसूस हो रही है। अब ऐसे में एक कांग्रेसी नेता ने विश्वकप की इस टीम में एक मुस्लिम खिलाड़ी के ना होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
कांग्रेसी नेता ने जाहिर की नाराजगी

बिहार के किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता तौसीफ आलम ने आईसीसी t20 विश्व कप 2022 के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर कई सारे सवाल उठा दिए हैं। टीम के चुनाव से बहुत ही ज्यादा निराश हैं। असल में टीम में एक भी मुसलमान खिलाड़ी नहीं है, जिसकी वजह से वह दुखी है। वह उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि
“मैं तब तक क्रिकेट नहीं देखूंगा, जब तक इंडियन टीम में निष्पक्ष सिलेक्शन न हो जाए। आज टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का चयन हुआ. चयनकर्ताओं के फैसले से मैं हैरान हूं। मोहम्मद शमी, सिराज, खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों को बैठा देना आश्चर्य लगा। ”
ज्ञात हो कि भारतीय टीम का प्रदर्शन एशिया कप 2022 में काफी अच्छा नहीं रहा, जिसकी वजह से टीम की गेंदबाजी को लोगों ने काफी खरी खोटी सुनाई । एशिया कप में भारत केवल तीन तेज गेंदबाज को लेकर पहुंचा था,जिसका खामियाजा भी टीम को भुगतना पड़ गया,लेकिन अपनी गलती को सुधारते हुए चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी t20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिए हैं।
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

बतौर कप्तान रोहित शर्मा और कप्तान केएल, राहुल विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा ,अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, अक्षय पटेल, जसप्रीत बुमराह , युजवेंद्र चहल, आर अश्वि,न भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल टीम में शामिल है।
इसे भी पढ़ें-ENGL vs SLL: श्रीलंका लीजेंड्स के आगे चारों खाने चित हुई इंग्लैंड लीजेंड्स, 7 विकेट से रौंद कर दर्ज कर ली शानदार जीत

