ऋषभ पंत को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी पर BCCI ने किया यकीन, बना दिया टीम का अगला उपकप्तान

By Adeeba Siddiqui On December 13th, 2022
चेतेश्वर पुजारा

भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर है जहां हाल में उसकी वनडे सीरीज का अंत हुआ है और अब टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट सीरीज खेलनी है. दोनो देशों के बीच इस टेस्ट मैच का आगाज 14 दिसंबर से होगा और भारतीय टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी क्योंकि रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर होंगे. अब ऐसे में बीसीसीआई ने किसे बनाया है टीम का उपकप्तान चलिए जानते हैं.

कौन होगा टेस्ट सीरीज पर भारत का उपकप्तान

भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसका आगाज 14 दिसंबर से होना है. इन सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को सौंपा गया है. अब ऐसे में भारतीय टीम का उपकप्तान किसे बनाया जाएगा, ये सवाल सबके बीच उठ रहा था.

बीसीसीआई ने इस जिम्मेदारी के किए भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को चुना है. हालांकि चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से आउट हो फॉर्म चल रहे हैं और वनडे में एक एक रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं. लेकिन इन सब के बावजूद आज बीसीसीआई की ओर से घोषणा करते हुए इन्हें आज टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बना दिया गया है.

चेतेश्वर पुजारा के लिए ये खिलाड़ी हो सकते हैं खतरा

भारतीय टीम के अनुभवी चेतेश्वर पुजारा की जगह भारतीय टीम में खतरे में है. उनकी जगह टीम में नंबर 3 पर है और इस जगह के लिए भारतीय टीम के कई खिलाड़ी तैयार हैं. इस सूची में सबसे पहला नाम सूर्यकुमार यादव का ही है. सूर्यकुमार यादव को लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने स्मब्यान देते हुए कहा था, सुर्यकुमार न केवल व्हाइट बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं बल्कि मौका दिया जाए तो वो टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित कर सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव वैसे तो लंबे समय से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और लग्तार टीम के लिए किफायती प्रदर्शन करते चले आ रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा की जगह लेने के लिए न केवल सूर्यकुमार यादव आगे हैं बल्कि इस लिस्ट में केएस भरत भी शामिल हैं. केएस भरत घरेलू क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 83 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 4502 रन जड़े हैं, वहीं इस दौरान उनका औसत 37.8 का रहा है. वहीं बात लिस्ट ए की करें तो इसमें उन्होंने 64 मैच खेलते हुए अपने नाम 1950 रन किए हैं.

Tags: चेतेश्वर पुजारा, बीसीसीआई,
Exit mobile version