बीसीसीआई के हटाए जाने के बाद चेतन शर्मा ने अब तोड़ी अपनी चुप्पी, हार्दिक पांड्या के बारें में कही चौकाने वाली बात

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में टीम इंडिया (Team India) को इंग्लैंड की टीम से करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को 10 विकेट से हार कर पवेलियन लौटना पड़ा था। टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई ने चेतन शर्मा की चयनकर्ता टीम को बर्खास्त कर दिया था। टी20 सीरीज जीतने के बाद पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने इस जीत पर ट्वीट करने के साथ ही बर्खास्त होने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। चेतन शर्मा सामने आए और उन्होंने अपना बयान मीडिया को दिया है।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रहे थे। इस वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर गई है। इसके लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज से जीत हासिल की है।
यहां देखें चेतन शर्मा का ट्वीट
टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर गयी टीम इंडिया का चयन भी चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की कमेटी ने ही किया था। ऐसे में सीरीज में जीत के बाद पूर्व चयनकर्ता ने ट्वीट करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए टीम इंडिया के टी20 सीरीज जीत के बाद चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने ट्वीट करते हुए कहा-
“बहुत ही शानदार लड़के। ऐसे ही अच्छे काम करते रहें।”
Well done boys. Keep up the good work. #TeamIndia @hardikpandya7
— Chetan Sharma (@chetans1987) November 22, 2022
न्यूजीलैंड में मुकाबले में जीत के बाद चेतन शर्मा सामने आए और उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए बीसीसीआई को इशारों में ही ये बताया है कि उन्होंने अच्छी टीम चुनी थी। इसके बाद ही टीम को सीरीज में जीत मिली है। BCCI ने उन पर हार की गाज गिराते हुए निलंबित कर दिया। न्यूजीलैंड के साथ मैच के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश के साथ सीरीज खेलने जा रहे हैं। इस सीरीज की जीत के साथ ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की जा रही है।
Tags: चेतन शर्मा, टीम इंडिया, बीसीसीआई, हार्दिक पांड्या,