IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली राहत, मोईन अली का वीजा विवाद हुआ समाप्त, इस मैच में खेलते हुए आ सकते हैं नजर

आईपीएल 2022 (IPL2022) शुरू होने के बिल्कुल करीब है. चेन्नई सुपर किंग्स ( CHENNAI SUPER KINGS) को अपना पहला मैच कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के खिलाफ शाम 7:30 बजे वानखेड़े के मैदान पर खेलना है. वहीं मोईन अली (MOEEN ALI) वीजा संकट के चलते भारत नहीं आ पाए थे, मगर अब ये मसला हल हो चुका है और वो आज मुंबई पहुंच गए हैं. आइए जानते हैं मोईन अली चेन्नई की टीम में कब दिखाई देंगे.
बीसीसीआई के नियम के चलते नही खेल पाएंगे पहला मैच
मोईन अली (MOEEN ALI) मुंबई पहुँच चुके है, मगर कोरोना गाइडलाइंस के चलते बीसीसीआई(BCCI) के नियम मुताबिक मोईन अली को तीन दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा, जिसके चलते मोईन अली केकेआर (KKR) के खिलाफ अपने पहले मैच में नहीं दिखाई देंगे. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पिछले सीजन केकेआर (KKR) को हराकर चौथी बार चैम्पियन बनी थी, जिसमें मोईन अली ने 20 गेंदों में 37 रन की शानदार पारी खेली थी.
चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी से पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI), रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) के साथ उन्हें भी टीम में बनाए रखा. मोईन अब 31 मार्च को लखनऊ सुपरजायंट्स (LUCKNOW SUPERGIANTS) के खिलाफ मैदान में दिखाई दे सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स में मोईन अली का रहा सफल करियर
मोईन अली (MOEEN ALI) का अगर आईपीएल इतिहास उठा कर देखें तो पाएंगे कि उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना जौहर दिखाया है. मोईन अली ने 34 आईपीएल मैचों में 22.97 की औसत से 666 रन बनाए हैं जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं. आईपीएल में अभी तक मोईन अली ने एक भी शतकीय पारी नहीं खेली है, उसके बावजूद उन्होंने अपने बल्ले से चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) को कई मैच जिताए हैं.
वहीं बात करें गेंदबाजी की तो मोईन ने 34 मैचों में 469 रन देकर 16 विकेट हासिल किए हैं. मोईन अली की आईपीएल में इकॉनमी 6.85 की है जोकि टी20 फॉर्मेट में काफी बेहतर मानी जाती है. वहीं फिल्डिंग में भी ये खिलाड़ी बेहद अहम योगदान देता हुआ नजर आता है. जिसके कारण ही चेन्नई की टीम ने उन्हें रिटेन किया था.
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, बीसीसीआई, मोईन अली,