World Cup 2022 से पहले रोहित शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी भारत की कप्तानी, जल्द चयनकर्ता लेंगे बड़ा फैसला

By Satyodaya On September 12th, 2022
World Cup 2022 से पहले रोहित शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी भारत की कप्तानी, जल्द चयनकर्ता लेंगे बड़ा फैसला

Indian Cricket Team: भारतीय टीम के लिए T20 वर्ल्ड कप 2022 ( T20 World Cup 2022) बहुत अहम होने वाला है। बीते साल T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को हार देखनी पड़ी थी, तो वही हाल ही में खेले गए एशिया कप में भी उसका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इन सबके बीच टीम इंडिया की जोड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि एक बार फिर से भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों से जाने वाली है।

इनको मिलेगी टीम की जिम्मेदारी

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने वाली है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज होगी। मीडिया खबरों के अनुसार T20 वर्ल्ड कप 2022 को ध्यान में रखते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों को अरेस्ट किया जाएगा और टीम की कमान शिखर धवन के हाथों में कर दी जाएगी। धवन इससे पहले भी कई मौके पर भारत की कप्तानी कर चुके हैं।

सीनियर खिलाड़ियों को आराम

28 सितंबर के साउथ अफ्रीका का भारत दौरा शुरू हो रहा है। बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने बताया कि हां T20 वर्ल्ड कप से पहले वनडे सीरीज होना ठीक नहीं है, लेकिन कभी-कभी ऐसा ही होता है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और T20 वर्ल्ड कप के लिए जाने वाले सारे खिलाड़ियों को वनडे सीरीज में आराम दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने के पहले उन्हें एक छोटा ब्रेक मिलेगा। शिखर धवन वनडे की कप्तानी भी करेंगे।

छह मैचों का होगा मुकाबला

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 28 सितंबर से 11 अक्टूबर के बीच में तीन टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। इस दौरान शुरुआत T20 सीरीज होगी। दोनों टीमों के बीच पहला T20 मैच 28 सितंबर से खेला जाने वाला है। इसके बाद दूसरा T20 मैच 2 अक्टूबर और आखिरी टी-20 मैच 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच पहला वनडे होगा, जिसके बाद दूसरा वनडे मैच 9 अक्टूबर और आखिरी वनडे मैच 11 अक्टूबर को होगा।

यह रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज

– 28 सितंबर तिरुअनंतपुरम पहला T20

– 2 अक्टूबर बुवा हड्डी दूसरा T20

– 4 अक्टूबर इंदौर तीसरा T20

यह होगी तीन मैचों की वनडे सीरीज डेट

– पहला वनडे 6 अक्टूबर रांची

– दूसरा वनडे 9 अक्टूबर लखनऊ

– तीसरा वनडे 11 अक्टूबर नई दिल्ली

Read More-ENG W vs IND W: भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के सामने खुल गई पोल, गेंद और बल्ले दोनों से बुरी तरह हुई फेल

Tags: एशिया कप 2022, टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन,