चमिका करुणारत्ने
चमिका करुणारत्ने

श्रीलंका में फिलहाल लंका प्रीमियर लीग खेली जा रही है. इस टी20 टूर्नामेंट में एक बड़ी दुर्घटना हुई. बीते दिन यानी 8 दिसंबर को इस टूर्नामेंट में एक मुकाबले के दौरान श्रीलंका के एक खिलाड़ी गंभीर रूप से चोटिल हो गए. चलिए जानते हैं इस खिलाड़ी के बारे में.

श्रीलंका का ये खिलाड़ी हुआ गंभीर रूप से चोटिल

श्रीलंका में खेली जा रही लंका प्रीमियर लीग में बीते दिन एक बड़ा हादसा हुआ. इस हादसे में श्रीलंका के खिलाड़ी चमिका करुणारत्ने गंभीर रूप से चोटिल हो गए. चामिका की चोट इतनी गंभीर है की उनके गाल पर बॉल लगते ही काफी खून बहने लगा था वहीं उनके तीन से चार दांत भी टूट गए. चमिका करुणारत्ने को मैदान में चोट लगते ही हॉस्पिटल ले जाया गया. चमिका करुणारत्ने के जबड़े में भी चोट लगी है और जबरदस्त खून बहा है.

मुंह से निकलने लगा था खून

चमिका करुणारत्ने को चोट लगते ही उनके मुंह से खून की बरसात हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है की किस तरह चमिका कैच लपकने के चक्कर में चोट लगा बैठते हैं. गेंद उड़ते हुए सीधे आकार चमिका करुणारत्ने के मुंह पर आकर लगी. ऐसे में उनके मुंह और जबड़े में बेहद गहरी चोट लगी. और मुंह से जम कर खून निकला.

मैच का हाल जानिए, कार्लोस ब्रैथवेट बने हीरो

आपको बता दें लंका प्रीमियर लीग में जिस मैच में ये हादसा हुआ वो गॉल ग्लैडिएटर्स और कैंडी फैलकॉन्स के बीच खेला जा रहा था. बात अगर मैच की करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए गॉल ग्लैडिएटर्स की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 122 रनों का लक्ष्य कैंडी फैलकॉन्स के सामने सखा. इस लक्ष्य को चेज करने उतरी कैंडी फैलकॉन्स की टीम ने बड़ी ही आसानी से चेज कर लिया.

कैंडी फैलकॉन्स की टीम ने 15 ओवर में महज 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन जड़ कर लक्ष्य हासिल करते हुए जीत अपने नाम कर ली. इस मैच में गेंदबाज कार्लोस ब्रैथवेट ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, उन्होंने 4 विकेट डालते हुए महज 14 रन लुटाए और बदले में 4 विकेट हासिल किए. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिलाब भी मिला.