युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर धनश्री से अलग होने की खबरों पर लगाया विराम, शेयर किया सुपर रोमांटिक वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On September 15th, 2022
युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर धनश्री से अलग होने की खबरों पर लगाया विराम, शेयर किया सुपर रोमांटिक वीडियो

भारतीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) हाल ही में एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का हिस्सा बने थे। अब चहल टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गए हैं। किसी भी खिलाड़ी की मैदान की लाइफ के साथ उसकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा का विषय बनते हुए नजर आती हैं। युजवेंद्र चहल अपने खेल से तो सुर्खियां बटोरते ही हैं।

हाल ही में उनके और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (DHANSHREE VERMA) के रिश्ते के बीच अनबन की खबरों ने भी तहलका मचा दिया था। लेकिन कपल ने सारी खबरों पर ब्रेक लगा दिया था। हाल ही में एक बार फिर युजवेंद्र चहल और धनश्री का रिश्ता चर्चा में आ गया हैं, वो भी एक वीडियो के जरिए आइए आपको बताते हैं-

युजवेंद्र चहल ने धनश्री से किया प्यार का इज़हार

युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और धनश्री के तलाक की खबरों ने बीते दिनो आग पकड़ ली थी। जिसके बाद दोनों को ही आगे आकर इस पूरे मामले में सफाई देनी पड़ी थी। हाल ही में चहल की पत्नी धनश्री ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई हैं। चहल इस दौरान धनश्री के साथ मौजूद नहीं थे।

चहल एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई दे रहे थे। लेकिन अब चहल ने धनश्री के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिय हैंडल में एक वीडियो शेयर किया हैं।

इस वीडियो में चहल और धनश्री रोमांटिक अंदाज में मौज-मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। चहल ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा हैं- “मेरी सबसे मजबूत महिला की मेरी ताकत हैं”। इस वीडियो को फैंस भी काफी प्यार दे रहे हैं। आइए आपको चहल और धनश्री का वीडियो दिखाते हैं।

यहां देखें वीडियो-

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, धनश्री वर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम, युजवेंद्र चहल,
Exit mobile version