IPL 2022: कैमरन ग्रीन पर इस बड़ी टीम ने खर्च कर दी 17.50 करोड़ की बहुत बड़ी रकम, चैपिंयन बनना टीम का अब लगभग पक्का

By Tanu Chaturvedi On December 23rd, 2022
कैमरुन ग्रीन

आईपीएल मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों के नाम की बोलियां लगाई जा रही हैं। आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए आज यानि 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में मिनी ऑक्शन चल रहा है। इस नीलामी ने 86 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। हालांकि शार्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की संख्या 405 है। इनमें भारत के 273 खिलाड़ी इस सीजन में आईपीएल का हिस्सा होंगे। वहीं, 203 खिलाड़ी विदेश से शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन का नाम भी शामिल है। कैमरन ग्रीन को शामिल करने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। कैमरन ग्रीन की गिनती ऑस्ट्रेलिया के शानदार खिलाड़ियों में होती है।

मुंबई की टीम ने 17 करोड़ में किया शामिल

मुंबई इंडियंस ने 17 करोड़ से ज्यादा की रकम देकर कैमरन (Cameron Green) को अपने खेमे शामिल कर लिया है। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई टीम ने बहुत पापड़ बेले। कैमरन ग्रीन ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा परफॉर्मेंस दिया था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत दौरे पर डेविड वार्नर की गैरमोजूदगी में दो पारी की शुरुआत करते हुए लगातार दो हाफसेंचुरी लगाई थी। इस दौरान उनका औसत 39.22 था।

ऐसा रहा है अब तक का करियर

कैमरन ग्रीन का अब तक का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया के भविष्य के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं।  उन्होंने सितंबर 2022 में भारत में 3 टी-20 की सीरीज खेली थी। इसमें उन्होंने 214.55 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए थे। तब पहली बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग भी की थी। इससे पहले कैमरन ग्रीन कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। 21 टी-20 मैचों में उन्होंने 245 रन बनाए हैं। जोस इंग्लिस के चोटिल हो जाने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी बने थे।

 

Tags: आईपीएल, आईपीएल 2023, कैमरन ग्रीन,