ASIA CUP 2022: जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल नहीं बने एशिया कप का हिस्सा, वहीं इन 3 खिलाड़ियों ने स्टैंडबॉय प्लेयर्स में बनाई अपनी जगह

By Twinkle Chaturvedi On August 8th, 2022
ASIA CUP 2022: जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल नहीं बने एशिया कप का हिस्सा, वहीं इन 3 खिलाड़ियों ने स्टैंडबॉय प्लेयर्स में बनाई अपनी जगह

जसप्रीत बुमराहः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। आज 8 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम की घोषणा की गयी हैं।

जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तानी संभालते दिखेंगे। साथ ही में केएल राहुल (KL RAHUL) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की टीम में वापसी हुई हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) औ हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने टीम की घोषणा के साथ तीन स्टैंडबॉय खिलाड़ियों की भी घोषणा की हैं।

बुमराह और हर्षल पटेल चोट के चलते नहीं बने एशिया कप का हिस्सा

एशिया कप 2022 के लिए टीम की घोषणा की जा चुकी हैं। भारतीय टीम सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव से साथ युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रतिभा के साथ मंच पर उतरती नजर आएगी। एशिया कप की टीम में जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) भारत के स्टार खिलाड़ी को ना देखकर ज्यादा शॉक लगा हैं। जसप्रीत बुमराह पीठ के चोट के चलते टीम से बाहर हैं, टी20 विश्व कप से पहले उनके ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

बुमराह के साथ हर्षल पटेल जो पिछले कुछ समय से भारतीय टीम की डेथ गेंदबाजी संभालते हुए नजर आते थे, वह भी चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं हैं। हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा थे लेकिन चोट के कारण ही वह एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए। बीसीसीआई ने इन दोनो खिलाड़ियों की अनुपस्थिति पर आधिकारिक जानकारी शेयर करते हुए लिखा हैं कि-

“जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटों के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वे वर्तमान में बेंगलुरु में एनसीए में पुनर्वसन कर रहे हैं।”

इन तीन खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने स्टैंडबॉय में रखा

एशिया कप 2022 की टीम की घोषणा के साथ बीसीसीआई ने तीन स्टैंडबॉय खिलाड़ियों की भी घोषणा की हैं। जिसमें श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) , अक्षर पटेल और दीपक चाहर शामिल हैं। एशिया कप की टीम में दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) को श्रेयस अय्यर से पहले रखकर टीम ने जगह दी हैं।

वहीं दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जो हाल ही में चोट से उबर कर जिम्बाब्वे दौरे में भारतीय टीम में वापसी करते दिखेंगे। वह एशिया कप में स्टैंडबॉय खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं। अक्षर पटेल (AXAR PATEL) जिन्होने वनडे और टी20 में भारत के लिए हाल ही में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया हैं। वह भी स्टैंडबॉय के रूप में मौजूद हैं।

Tags: एशिया कप 2022, जसप्रीत बुमराह, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल,