दिग्गज खिलाड़ी ने कहा आज अचानक दुनिया को कह दिया अलविदा, क्रिकेट जगत में छाई शोक की लहर

By Adeeba Siddiqui On January 11th, 2023
ब्रूस मुरे

भारत और श्रीलंका के बीच बीते दिन से वनडे सीरीज का आगाज हुआ है. इस सीरीज में भारत ने पहले मुकाबले में जीत हासिल करते हुए 1–0 से बढ़त हासिल कर ली है. एक तरफ जहां भारत की जीत के साथ भारतीय क्रिकेट में खुशी का माहौल बना हुआ था. वहीं दूसरी ओर से क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद दुखद खराब सामने आई है. क्रिकेट का एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी दुनिया को अलविदा कह चला है. आइए जानते हैं कौन है ये दिग्गज खिलाड़ी?

इस दिग्गज खिलाड़ी ने की अंतिम सांस

क्रिकेट की दुनिया के जिस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के बारे में हम बात कर रहे हैं वो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्रूस मुरे थे. ब्रूस मुरे ने आज इस दुनिया को 82 साल की उम्र में अलविदा कह दिया है. आपको बता दें ब्रूस मुरे न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज थे जिन्होंने साल 1968 में न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. ब्रूस मुरे ने अब तक 13 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 598 रन बनाए हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ दिखा रहा आक्रमक रूप

न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी ब्रूस मुरे के पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन की बात करें तो इन्होंने एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 127 रनों से अपनी टीम को पहली पारी में बढ़त दिलाने में बेहद अहम रोल प्ले किया था. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान पर 5 विकेट से जीत हासिल हुई थी. न्यूजीलैंड की टीम के।लिए ये जीत उनकी टेस्ट सीरीज के पहली जीत थी.

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मनाया शोक

ब्रूस मुरे की मौत की खबर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए दी है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने महिला क्रिकेट टीम के आधिकारिक अकाउंट से भी और पुरुष क्रिकेट टीम के अधिकारिक अकाउंट से भी इस जानकारी को साझा किया है. ट्वीट में लिखा है,

‘हमें पूर्व टेस्ट बल्लेबाज और 82 वर्ष की उम्र में ब्रूस मरे के निधन पर गहरा दुख हुआ है. ‘बैग्स’ (जैसा कि उन्हें जाना जाता था) ने 1968 और 71 के बीच 23.92 की औसत से 13 टेस्ट खेले. वह न्यूजीलैंड की अमेलिया और जेस केर के दादा थे. हमारी संवेदना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं.’

Tags: ब्रूस मुरे,