न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने समानता के अधिकार पर लिया बड़ा फैसला, बीसीसीआई को लेनी चाहिए सीख

By Twinkle Chaturvedi On July 6th, 2022
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने समानता के अधिकार पर लिया बड़ा फैसला, बीसीसीआई को लेनी चाहिए सीख

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्डः हमने क्रिकेट के मैदान में शुरूआत मेंं पुरूषों को खेलते हुए देखा करते थे। पहले कहा जाता था कि यह पुरूषों वाला खेल हैं। लेकिन आज दुनिया पूरी बदल चुकी हैं। महिलाएं भी इस खेल में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दिखा कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और पुरूषों के साथ कंधे से कंधे मिलकार चल रही हैं। पुरूष और महिला को बराबरी में रखने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NEWZELAND CRICKET BOARD) ने एक बड़ा कदम उठाया हैं।

बोर्ड ने यह फैसला लिया हैं कि पुरूष और महिला खिलाड़ियों को हर टूर्नामेंट और फॉर्मेट के लिए समान फीस दी जाएगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लिया यह शानदार फैसला

New Zealand Cricket Announces Landmark Agreement of Equal Pay For Men And Women Cricketers

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक अहम फैसले की घोषणा की हैं। जो पूरी दुनिया को प्रेरणा देने का काम करेगी। न्यूजीलैंड बोर्ड ने फैसला लिया हैं कि अब वो पुरूष और महिला क्रिकेटरों को हर फॉर्मेट और टूर्नामेंंट के लिए बराबरी से फीस देगी। एनजेसी के मुख्य अधिकारी का कहना हैं-

“मैं इस तरह के महत्वपूर्ण समझौते पर पहुंचने में भूमिका के लिए खिलाड़ियों और बड़े संघो को धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं। यह हमारे खेल का सबसे महत्वपूर्ण करार हैं, जो एनजेसी, बड़े संघों और हमारे खिलाड़ियों के लिए बाध्यकारी होगा और क्रिकेट में कोष, प्रगति और विकास की आधारशिला रहेगा।”

महिला खिलड़ियों को मिलेंगे इतने पैसे

Security tightened around NZ women's team in England after threat | Cricket - Hindustan Times

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार शीर्ष रैकिंग वाली वाइट फर्न  न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी को एक साल में अधिकतम 163,246 अमेरिकी डॉलर (83,432 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर), नौवीं रैंकिंग, 148,946 अमेरिकी डॉलर (66,266 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर) और 17वीं रैंकिंग वाली 142,346 अमेरिकी डॉलर (62,833 से बढ़कर) रूपए मिलेंगे।

प्रत्येक मेजर एसोसिएशन में शीर्ष क्रम की महिला घरेलू खिलाड़ी अधिकतम 19,146 अमेरिकी डॉलर (3,423 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर), छठे स्थान पर 18,646 अमेरिकी डॉलर (3,423 से बढ़कर) और 12वीं रैंक वाली 18,146 अमेरिकी डॉलर (3,423 से बढ़कर) प्राप्त कर सकेंगी। पांच साल के करार में पहली बार, घरेलू क्रिकेटरों सहित महिला खिलाड़ियों को सभी प्रारूपों और प्रतियोगिताओं में अपने पुरुष समकक्षों के समान मैच फीस मिलेगी।

पुरूष खिलाड़ियों के लिए रहेगी ऐसी प्रक्रिया

New Zealand Complete Series Whitewash Over Pakistan | Cricket News

शीर्ष क्रम के पुरुष खिलाड़ी अधिकतम 523,396 अमेरीकी डालर (459,574 अमेरीकी डालर से ऊपर), दसवें स्थान पर 444,196 अमेरीकी डालर (377,981 अमेरीकी डालर से बढ़कर) और 20वीं रैंक वाले 367,196 अमेरीकी डालर प्राप्त करेंगे।

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक मेजर एसोसिएशन में सर्वोच्च रैंकिंग वाले घरेलू पुरुष खिलाड़ी अधिकतम 102,707 अमेरीकी डालर (94,437 अमेरीकी डॉलर से ऊपर), आठवें स्थान पर 87,307 अमेरीकी डॉलर (77,357 अमरीकी डॉलर) और 16वीं रैंक वाले 75,207 अमेरीकी डालर प्राप्त कर पाएंगे। न्यूजीलैंड के पुरुष खिलाड़ी, जिनकी मैच फीस महिलाओं के समान होगी, खेले गए मैचों की बढ़ी हुई संख्या, प्रारूपों, प्रशिक्षण और खेलने में लगने वाले समय के आधार पर उच्च रिटेनर अर्जित कर सकेंगे।

Tags: केन विलियमसन, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड,