Shikhar Dhawan, श्रेयस और चहल से Brian Lara ने की बातचीत, ड्रेसिंग रूम का वीडियो हुआ वायरल
Shikhar Dhawan, श्रेयस और चहल से Brian Lara ने की बातचीत, ड्रेसिंग रूम का वीडियो हुआ वायरल

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज में तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम के कई दिग्गज और सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। जिस कारण भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) कर रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन से वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी ब्रायन लारा ( Brian Lara) ने बातचीत की है।

शिखर धवन से ब्रायन लारा ने की बातचीत

आपको बता दें कि एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी ब्रायन लारा भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने भारतीय टीम के खतरनाक स्पिनर युजवेंद्र चहल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर के साथ लंबी बातचीत की है। आपको बता दें कि ब्रायन लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट मैच में सर्वोत्तम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

भारतीय टीम ने जीता पहला मैच

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे मुकाबले को भारतीय टीम ने 3 रनों से जीत लिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा था। पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने बहुत ही शानदार पारी खेली थी।
Read More-टीम इंडिया के इन 3 स्टार खिलाड़ियों ने International Cricket में नहीं मार पाए हैं एक भी छक्का, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान