“धोनी को कॉल करे या फिर कोच राहुल द्रविड से करें बात…”ऋषभ पंत को आस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी ने दी बड़ी सलाह

By Twinkle Chaturvedi On June 23rd, 2022
"धोनी को कॉल करे या फिर कोच राहुल द्रविड से करें बात..."ऋषभ पंत को आस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी ने दी बड़ी सलाह

भारत (INDIA) ने अभी हाल ही में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खत्म की हैं। इस सीरीज में युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन ऋषभ ने अपने बल्ले और कप्तानी दोनों से ही क्रिकेट फैंस को काफी निराश किया हैं। पूरी सीरीज वो स्ट्रगल करते हुए नजर आए हैं। इस सीरीज को भारत और साऊथ अफ्रीका ने 2-2 के बराबरी से साझा किया हैं।

श्रृंखला खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के क्रिकेटर ब्रैड हॉग (BRAD HOGG) ने ऋषभ पंत को एक बड़ा सुझाव दिया हैं। आइए जानते हैं भारत के युवा खिलाड़ी को आस्ट्रेलियाई दिग्गज ने क्या सुझाव दिया हैं-

ऋषभ पंत को ब्रैड हॉग ने दी धोनी से बात करे की सलाह

If Rohit Sharma Is Not There...": Former India Star Picks This Player Ahead Of Rishabh Pant As Captaincy Back-up | Cricket News

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) पहली बार साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ सीरीज में भारत (INDIA) की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। उनकी कप्तानी में भारत को शुरूआती दो मैचों में हार भी झेलनी पड़ी हैं। उनकी कप्तानी को लेकर कई दिग्गज यह भी कहते हुए नजर आए हैं कि उनकी कप्तानी समझ से परे हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ब्रैड हॉग (BRAD HOGG) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ऋषभ को सुझाव दिया हैं, हॉग ने कहा हैं-

” ऋषभ पंत को एक चीज करने की जरूरत है कि वह अधिक निर्णायक हो और बीच में नियंत्रण ना खोएं। अन्य खिलाड़ियों को उसके निर्णयों में आने और अधिक प्रभावित न करने दें। अगर उसे कुछ सीखने की जरूरत है, एमएस धोनी को फोन करें या राहुल (द्रविड़) से बात करें, अपनी सलाह लें, बाहर जाएं, खुद वापस जाएं और काम करें। क्योंकि जब वह खुद का समर्थन करता है, तो हम जानते हैं कि वह कुछ भी हासिल कर सकता हैं।”

विदेशी धरती पर होगी रोहित की परीक्षा- ब्रैड हॉग

Rohit Sharma Tweet: Rohit Sharma's 'bizarre' tweets leave netizens wondering if his account got hacked, cricketer reveals the truth - The Economic Times

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  ने कप्तानी करते हुए भारत में 11 मैच खेले हैं और उनमें रोहित को जीत भी मिली हैं। रोहित की कप्तानी को लेकर ब्रैड हॉग ने कहा कि उनकी असली परीक्षा भारत के बाहर मैदैनों में होगी-

“भारत में कप्तानी, कप्तानी, कप्तानी हमेशा चर्चा में रहती है। खासकर जब वे हार रहे हों और किसी ने टिप्पणी की हो कि रोहित शर्मा का 2022 में एकदम सही रिकॉर्ड है, उन्होंने 11 में से 11 मैच जीते हैं। लेकिन याद रहे, रोहित शर्मा ने इस साल भारत से दूर कप्तानी नहीं की है। इसलिए हमें खुद से बहुत आगे नहीं बढ़ना चाहिए, आइए प्रतीक्षा करें जब तक कि वह विदेशी धरती पर न आ जाए, देखें कि वह दबाव को कैसे संभालता है।”

Tags: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, ऋषभ पंत, ब्रैड हॉग, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,