Indian Women's Cricket Team के लिए आई बहुत बड़ी खुशखबरी, ये दोनों खिलाड़ी कर सकते हैं टीम में वापसी
Indian Women's Cricket Team के लिए आई बहुत बड़ी खुशखबरी, ये दोनों खिलाड़ी कर सकते हैं टीम में वापसी

इन दिनों भारतीय महिला टीम ( Indian Women’s Cricket Team) कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलते हुए नजर आ रही है। जिसमें भारतीय टीम को 29 जुलाई को हुए मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल 29 जुलाई को भारतीय महिला टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी जिसमें भारतीय महिला टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय महिला टीम को 3 विकेट से करारी हार मिली थी।

दरअसल मैच शुरू होने से पहले ही भारतीय महिला टीम के यह बहुत बड़ी खबर सामने आ गई थी जिसमें सुना जा रहा था कि इंडिया टीम की पूजा वस्त्राकर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। लेकिन अब इसी बीच बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें टीम इंडिया के लिए तो बहुत ही खुशखबरी वाली खबर है। इस खबर को सुनकर भारतीय महिला टीम काफी खुश हो जाएगी।

पूजा वस्त्राकर और मेघना टीम में करेंगे वापसी

दरअसल 28 जुलाई से पहले इंग्लैंड जाने के लिए भारतीय टीम तैयार हो चुकी थी तभी भारतीय महिला टीम की दोनों बेहतरीन खिलाड़ियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई थी। जिसके चलते इंग्लैंड दौरे पर यह दोनों खिलाड़ी नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन अभी हाल ही में बीसीसीआई ने बहुत बड़ी जानकारी दी है जिसमें भारतीय टीम को बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

अब दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। मेघना और पूजा वस्त्राकर टीम इंडिया में वापसी कर सकती हैं। दरअसल आपको बता दें दोनों ही कोरोना संक्रमित होने के चलते आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल नहीं पाई थी वही टीम को करारी हार का सामना भी करना पड़ा था।

दोनों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फैंसो के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि मेघना और पूजा वस्त्राकर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। दोनों ही अब आगामी मैचों में टीम का हिस्सा हो सकते हैं। बता दें कि भारतीय महिला टीम को अपने पहले मैच में t20 विजेता आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ उतरी भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से धूल चटा दी है और बेहतरीन जीत हासिल की है। वहीं अब आने वाला मैच बारबाडोस के खिलाफ खेलना है। जिसमें यह दोनों महिला खिलाड़ी शामिल हो सकती हैं। वही आपको बता दें इस वक्त महिला टीम की बेहतरीन खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर शानदार प्रदर्शन करके सभी का दिल जीत रही हैं हरमनप्रीत कौर इन दिनों फॉर्म में बनी हुई है।

Read More-IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरे मैच में होगी कड़ी टक्कर, जानिए कब कहां कितने बजे और फ़्री में कैसे देखें LIVE एक्शन