IND vs IRE: भुवनेश्वर कुमार ने 200+ की स्पीड से की गेंदबाजी, क्या तोड़ दिया रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर का रिकॉर्ड

By Twinkle Chaturvedi On June 27th, 2022
IND vs IRE: भुवनेश्वर कुमार ने 200+ की स्पीड से की गेंदबाजी, क्या तोड़ दिया रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर का रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमारः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला गया। बारिश के कारण खेल को 12 ओवर का कर दिया गया हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत (INDIA)  ने 109 लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं।

कल के मैच में भारत के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) शानदार गेंदबाजी करते नजर आए। भुवनेश्वर ने कल 200 प्लस के स्पीड से गेंदबाजी कर रहे थे। तो क्या भारत के स्विंग किंग ने शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आइए जानते हैं-

भुवनेश्वर कुमार ने 200 प्लस के स्पीड से की गेंदबाजी

Bhuvneshwar Kumar News | India vs South Africa T20Is: Bhuvneshwar Kumar, The Comeback Man, Augurs Well For India | Ind vs SA | Team India

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) इस वक्त अंतराष्ट्रीय टी-20 में बेस्ट पॉवरप्ले गेंदबाज बोलना गलत नहीं होगा। कल आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में 3 ओवर में 16 रन और 1 विकेट लेकर भुवनेश्वर ने अपना कमाल का स्पेल पूरा किया। कल के मैच में भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए मैच ओपनिंग करते दिखे।

भुवी ने स्पेल की शुरूआत करते ही सनसनी मचा दी। भुवी ने अपने ओवर की दूसरी गेंद 201 किमी की रफ्तार से फेंकी, वहीं उसके बाद 208 किमी की रफ्तार से फिर से गेंद फेंकी। फैंस भुवी के इस कारनामे के देखकर दंग ही रह गए। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि भुवनेश्वर 200 प्लस के स्पीड से भी गेंदबाजी कर सकते हैं।

इस कारण भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड नहीं होगा मान्य

T20 World Cup: I would probably prefer Shardul Thakur over Bhuvneshwar Kumar, says VVS Laxman - Sports News

कल आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार 200+ की स्पीड से गेंदबाजी करते दिखे। जिससे फैंस को लगने लगा कि भुवी ने शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। लेकिन हम आपको बता दे कि भुवनेश्वर का यह रिकॉर्ड मान्य नहीं होगा क्योंकि तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ हैं।

भुवनेश्वर ने शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) का कोई भी रिकॉर्ड नहीं तोड़ा हैं। क्रिकेट की दुनिया में सबसे तेज़ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के दिग्गज शोएब अख्तर के नाम हैं। शोएब ने साल 2003 में 161 किमी की रफ्तार से सबसे तेज गेंद फेंकी थी।

 

Tags: भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, शोएब अख्तर,