Bhalaji Damor: इस क्रिकेटर ने ‘वर्ल्ड कप’ में फहराया भारत का परचम, अब भैंस-बकरियां चराने को हैं मजबूर

By Satyodaya On September 16th, 2022
Bhalaji Damor: इस क्रिकेटर ने 'वर्ल्ड कप' में फहराया परचम, अब भैंस-बकरियां चराने को हैं मजबूर

Bhalaji Damor: ब्लाइंड क्रिकेट में अपने खेल से लोगों का दिल जीत चुके भालाजी डामोर इस समय पेट पालने के लिए भैंस, बकरियां चराने लगे हैं। भालाजी डामोर ने साल 1998 के ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया था, लेकिन अब वह भैंस बकरियां चराने को मजबूर हो चुके हैं।

वर्ल्ड कप में दिखाया था जलवा

ब्लाइंड क्रिकेट के पहले वर्ल्ड कप में 1998 में भालाजी डामोर ने बढ़िया प्रदर्शन करके भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था। ज्ञात हो कि भारत 1998 के ब्लाइंड वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से हारा था।

नौकरी न मिलने पर परेशान

भालाजी डामोर का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा । उन्होंने टोटल 125 मैचों में 3125 रन बनाए और 150 विकेट हासिल की। 1998 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले बालाजी डामोर को पूर्व राष्ट्रपति केआर. नारायणन के अवार्ड भी प्राप्त हुआ था। फिलहाल भालाजी डामोर को कहीं नौकरी नहीं मिली, जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा आवश्यकता थी।

इसके बाद उन्होंने बकरियां चराना शुरु कर दिया। अरावली जिले के पिपराणा गांव के निवासी हैं। वो इस समय खेतों में काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें गुजारे के लिए भैंस बकरियां भी चलानी पड़ जाती हैं । उनके एक बेटा भी है ज्ञात हो कि उनके घर तक नहीं है। इसी के साथ ही उनका पूरा परिवार जमीन पर सोता है।

इसे भी पढ़ें-संजू सैमसन या ऋषभ पंत, T20 में कौन है सबसे बेहतर विकेटकीपर? आंकड़े ने कर दिया खुलासा

Tags: क्रिकेट वर्ल्ड कप, ब्लाइंड क्रिकेट, भालाजी डामोर,