BD-L vs WI-L: रोड सेफ्टी सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज लेजेंड्स ने मारी बाजी, बांग्लादेश लेजेंड्स को 6 विकेट से हराया

BD-L vs WI-L: रोड सेफ्टी सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज लेजेंड्स ने मारी बाजी, बांग्लादेश लेजेंड्स को 6 विकेट से हराया

रोड सेफ्टी सीरीज (Road Safety Series) का आज दूसरा मुकाबला बांग्लादेश लेजेंड्स और वेस्ट इंडीज लेजेंड्स (BAN-L vs WI-L) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में शुरुआत से ही वेस्ट इंडीज लेजेंड्स ने बांग्लादेश पर अपना दवाब बनाकर रखा। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 10 विकेट के नुकसान पर 98 जड़े। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रायन लारा (Brain Lara) की अगुवाई वाली टीम ने 6 विकेट रहते इस मुकाबले को जीत लिया।

बांग्लादेश की पारी 98 पर ऑल आउट

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्हें दूसरे ओवर में ही पहला झटका लग गया था। 30 रनों तक बांग्लादेश के चार विकेट गिर चुके थे और उन्होंने आठ ओवर बल्लेबाजी कर ली थी। इसके बाद आलोक कपाली (19) ने धीमान घोष के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 27 रनों की अहम साझेदारी की थी। यह बांग्लादेश के लिए मैच की सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

बांग्लादेश की आधी टीम 60 रन के भीतर ही पवेलियन लौट गई। वहीं वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। वेस्टइंडीज के ओर से संतोकी ने सबसे अधिक 3 विकेट, वहीं सुलेमान बेन और डेव मोहम्मद को 2-2 सफलताएं मिली। वेस्टइंडीज के खतरनाक गेंदबाजी के बदौलत ही बांग्लादेश की टीम सिर्फ 98 रन बनाकर आलआउट हो गई।

सैंटोकी ने चटकाए तीन विकेट

घोष ने मैच में बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक 22 रनों का योगदान दिया। अब्दुर रज्जाक ने अंत में 13 रनों की पारी खेली और इसकी बदौलत बांग्लादेश ने 98 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिस्मर सैंटोकी ने 2.4 ओवर्स में केवल सात रन खर्च करते हुए सबसे अधिक तीन विकेट हासिल किए। सुलेमान बेन और डेव मोहम्मद ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए थे।

ड्वेन स्मिथ ने लगाया शानदार अर्धशतक

वहीं 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 15.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के ओर से उनके कप्तान ड्वेन स्मिथ ने कप्तानी पारी खेलते हुए हुए 42 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ड्वेन स्मिथ के अलावा क्रिक एडवर्ड्स ने 22 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश लीजेंड्स के ओर से अब्दूर रज्जाक, अलोक कपाली और दोलार महमूद को 1-1 सफलता मिली। वहीं मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के 99 रनों के लक्ष्य को आसानी से 15.2 ओवर में 6 विकेट रहते हुए चेज कर लिया।