बीसीसीआई जल्द ही खिलाड़ियो की सैलरी में करेगी बड़ा बदलाव, इन खिलाड़ियो को नुकसान तो इन्हें होगा करोड़ो का फायदा

By Adeeba Siddiqui On December 14th, 2022
बीसीसीआई

बीसीसीआई की नई एपेक्स काउंसिल का निर्माण इसी साल अक्टूबर में हुआ है और अब इस नई एपेक्स काउंसिल की पहली बैठक 21 दिसंबर को होनी है. इस मीटिंग में कई बड़े मुद्दों पर बात की जा सकती है. कयास हैं की इस मीटिंग में साल 2022 और 2023 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा और साथ ही भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और ईशान शर्मा को लिस्ट से हटाया जा सकता है.

इसी के साथ दूसरी ओर भारतीय धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को प्रमोट किया जाएगा. इतना ही नहीं इसके साथ ही भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को को ग्रुप सी से ग्रुप बी में प्रमोशन मिल सकता है.

भारतीय टीम का कौन सा खिलाड़ी है सबसे कामयाब

21 दिसंबर को होने वाली बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल मीटिंग में करीबन 12 मुद्दों पर बात चीत होनी है. ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी. इस बैठक में भारतीय टीम के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और ईशान शर्मा को लिस्ट से बाहर किया जाएगा. इसी के साथ विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा भी बाहर किए जाएंगे, और इस बार में ऋद्धिमान को साल के शुरुआत में ही अवगत करा दिया गया था की उन्हें भारतीय टीम में दोबारा नहीं खेलने का मौका मिलेगा.

आपको बता दिया की भारतीय खिलाड़ी को बीसीसीआई द्वारा 4 अलग अलग वर्गों में विभाजित किया जाता है, जिसमें ए प्लस (जिनकी इनकम 7 करोड़ रूपये सालाना) इसके बाद ग्रुप ए (पांच करोड़ रूपये सालाना हों), ग्रुप बी ( जिनकी तीन करोड़ रूपये सालाना हो) और ग्रुप सी ( जिनकी 1 करोड़ रूपये सालाना हो).

सूर्यकुमार यादव का हो सकता है प्रमोशन

बीसीसीआई की आगामी एपेक्स काउंसिल की बैठक में कयास हैं की भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का उनके प्रदर्शन को देखते हुए प्रमोशन होना है. इस मुद्दे पर बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बयान देते हुए कहा,

‘सूर्यकुमार ग्रुप सी में है, लेकिन पिछले एक साल के प्रदर्शन के बूते ग्रुप ए नहीं तो कम से कम ग्रुप बी में प्रोमोशन के हकदार हैं. वह आईसीसी की मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में टॉप बल्लेबाज हैं और ए टीम में जगह पाने के दावेदार भी है. गिल अब नियमित तौर पर दो प्रारूप में खेलते है और वह ग्रुप सी से ग्रुप बी में प्रोमोशन की उम्मीद कर रहे होंगे.’

ईशान किशन की भी चमक सकती हैं किस्मत

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अब तक में भारत के दोनो वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं अब इसके बाद ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2022–23 में शामिल किया जाएगा इसकी संभावना बहुत ज्यादा है.

इसके साथ ही भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के ग्रुप सी से ग्रुप बी में प्रमोट किए जाने की संभावनाएं हैं. क्योंकि हार्दिक ने भारतीय टीम को दो इंटरनेशनल टी20 सीरीज में कप्तानी करते हुए जीत दिलाई है. वहीं इसी के साथ हार्दिक भारत के अगले टी20 कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं ऐसे में उनका प्रमोशन होना तय है.

ऐसी हो सकती है बीसीसीआई की सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2022–23

Grade A+: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह.

Grade A: रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद शमी.

Grade B: चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या.

Grade C: शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव और मयंक अग्रवाल.

किस ग्रेड में कितने मिलते हैं रुपये?

ग्रेड A+ – 7 करोड़ रुपये

ग्रेड A – 5 करोड़ रुपये

ग्रेड B – 3 करोड़ रुपये

ग्रेड C – 1 करोड़ रुपये

Tags: एपेक्स काउंसिल, न्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2022–23, बीसीसीआई,
Exit mobile version