BCCI ने किया बड़ा ऐलान, खत्म हुआ चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर, अब इस यंग खिलाड़ी ने ली उनकी जगह

By Sameeksha dixit On June 15th, 2023
BCCI

BCCI: हाल ही में WTC फाइनल खेला गया. इस फाइनल मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन वहीं ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया और चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इसी के साथ बता दें की, भारतीय टीम करीब एक महीने के रेस्ट के बाद 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने एक महीने के दौरे से शुरुआती करेगी. इस दौरे पर टीम इंडिया को दो टेस्ट तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं. अब इस मुकाबले से BCCI ने चेतेश्वर पुजारा को साइड लाइन कर दिया है.

BCCI ने चेतेश्वर पुजारा को किया साइड लाइन

BCCI 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया के एक महीने के दौरे को लेकर अब सोच समझ कर हर फैसला ले रही है. WTC फाइनल में टीम इंडिया से सभी को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन हार के सभी की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा था.

इसी के साथ, बता दें की, कुछ दिग्गज अपनी जगह गंवा सकते हैं तो कुछ को विंडीज टूर पर भी आराम दिया जा सकता है. सबसे बड़ी खबर जो सामने आ रही है वो यह है की, BCCI ने चेतेश्वर पुजारा का टेस्ट करियर खत्म करने का फैसला ले लिया है.

चेतेश्वर पुजारा की जगह अब यह दिग्गज खिलाड़ी खेलगा

बता दें की, चेतेश्वर पुजारा की जगह अब नया प्लेयर ढूंढ लिया गया है. ये प्लेयर कोई और नहीं बल्कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) हैं. आईपीएल 2023 में यशस्वी का जलवा सभी ने देखा था.

यशस्वी ने टीम इंडिया के बेहतरीन प्लेयर केएल राहुल का रिकॉर्ड आईपीएल में तोडा था. उन्होंने सबसे कम गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया था. उनकी धुआंधार पारी का दीवाना हर कोई हो गया. इसलिए अब पुजारा की जगह यशस्वी जायसवाल नज़र आएंगे.

 

ये भी पढ़ें: WTC FINAL 2023 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, घातक ओपनर अचानक हुआ बाहर! राहुल द्रविड़ ने करा दी यशस्वी जायसवाल की एंट्री, खौफ में कंगारू खेमा

Tags: इंडिया बनाम वेस्टइंडीज, चेतेश्वर पुजारा, टीम इंडिया, यशस्वी जायसवाल,