YO-YO टेस्ट से भी घातक है डेक्सा-टेस्ट? जानें कैसे होता है डेक्सा-स्कैन जिस क्वालीफाई करने के बाद ही मिलेगी भारतीय टीम में ENTRY

By Adeeba Siddiqui On January 3rd, 2023
बीसीसीआई (हर्षल पटेल)

भारतीय टीम के लिए साल 2022 का टी20 वर्ल्ड कप बेहद खराब रहा. टीम को इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ता था. बीसीसीआई ने भारतीय टीम की इस दुर्दशा के बाद सबसे पहले भारतीय सिलेक्शन कमिटी पर एक्शन किया था और कमिटी के चीफ समेत सभी सदस्यों को निलंबित किया था.

अब साल 2023 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को बीसीसीआई की बैठक हुई. इस बैठक में टीम के हित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात हुई और कई बड़े फैसले लिए गए. इस बैठक में यो–यो टेस्ट को सिलेक्शन प्रोसेस में शामिल किया गया है. वहीं इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों को सिलेक्शन से पहले डेक्सा टेस्ट भी पास करना होगा.

एक बार फिर लागू हुआ यो–यो टेस्ट

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की कप्तानी के दौरान यो–यो टेस्ट का फॉर्मूला लागू किया गया था. आपको बता दें यो–यो टेस्ट एक फिटनेस टेस्ट है जिसके माध्यम से खिलाड़ियों की ताकत और उनकी क्षमता को आजमाया जाता है. बीते कुछ समय से इस टेस्ट को बंद कर दिया गया था.

लेकिन अब बीते दिनों हुई बीसीसीआई की बैठक में एक बार फिर इस इस टेस्ट को सिलेक्शन प्रोसेस में शामिल किया गया है. यो–यो टेस्ट के साथ ही बीसीसीआई की इस बैठक में डेक्सा टेस्ट को भी सिलेक्शन प्रोसेस में शामिल किया गया है.

डेक्सा-टेस्ट को मिली मंजूरी

बीसीसीआई ने 1 जनवरी को हुई अपनी बैठक में डेक्सा टेस्ट के भी सिलेक्शन प्रोसेस का हिस्सा बनाने की बात कही है. बीसीसीआई की इस बैठक में अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और फिलहाल के लिए अपने पद पर निर्मित सिलेक्शन चीफ चेतन शर्मा भी बैठक का हिस्सा थे.

आपको बता दें इन सब ने डेक्सा टेस्ट के लिए मंजूरी दी है. वहीं अब डेक्सा टेस्ट है क्या ये सवाल सबसे बड़ा है. तो डेक्सा टेस्ट बोन यानी हड्डी से जुड़ा हुआ टेस्ट है. इस टेस्ट के जरिए खिलाड़ियों की बोन डेंसिटी टेस्ट की जाएगी. ये टेस्ट एक्स–रे के माध्यम से होगा. इसके जरिए खिलाड़ियों की हड्डी की मजबूती का पता चलेगा. साथ ही ये पता चलेगा की हड्डी कितनी मोटी और कितनी पतली है.

जय शाह ने दिया बयान.

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बीसीसीआई द्वारा किए गए इन दोनो टेस्ट के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा,

‘उदीयमान क्रिकेटरों को राष्ट्रीय टीम में चयन की पात्रता हासिल करने के लिए पर्याप्त घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. यो-यो टेस्ट और डेक्सा अब चयन के आधार में शामिल होंगे. पुरुष टीम का एफटीपी (भावी दौरा कार्यक्रम) और आईसीसी 2023 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर एनसीए फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर आईपीएल-2023 में खेलने वाले भारतीय क्रिकेटरों की मॉनिटरिंग करेगा.’

Tags: जय शाह, डेक्सा टेस्ट, बीसीसीआई, यो– यो टेस्ट,
Exit mobile version