बीसीसीआई कर सकती है इन 3 सीनियर खिलाड़ियों का पत्ता साफ, 2 नए युवा खिलाड़ियों को मिलेंगे करोड़ो की रकम

टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई अपने फॉर्म में वापस लौट आई है। बीसीसीआई ने इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप की चयनकर्ता टीम को भी बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद कोच बदलने पर भी बात चल रही थी। इस बीच खबरे हैं कि 21 दिसंबर को एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में भी टीम को लेकर बीसीसीआई कई बड़े फैसले ले सकती है। इसको लेकर बीसीसीआई के अधिकारी ने खुद ये बाते कहीं हैं।
क्या बोले बीसीसीआई अधिकारी
बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई को बताया,
“सूर्यकुमार यादव ग्रुप सी में हैं, लेकिन पिछले एक साल के प्रदर्शन के बूते ग्रुप ए नहीं तो कम से कम ग्रुप बी में पदोन्नति के हकदार हैं। वह आईसीसी की मौजूदा टी20 रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज हैं और ए कैटेगरी में जगह पाने के दावेदार भी हैं। गिल अब नियमित तौर पर दो फॉर्मेट (टेस्ट व वनडे) में खेलते हैं और वह ग्रुप सी से ग्रुप बी में पदोन्नति की उम्मीद कर रहे होंगे। ईशान किशन जैसे बल्लेबाज ने भी पिछले कुछ समय में कई मैच खेल लिए हैं। उन्हें इस सूची में जगह मिलना लगभग पक्का है।”
सीनियर प्लेयर्स की हो सकती है छुट्टी
बीसीसीआई टीम इंडिया में कई बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। इसमें टीम के सीनियर प्लेयर्स का पत्ता कट सकता है। इसके अलावा ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रिद्धिमान साहा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। BCCI नए कॉन्ट्रैक्ट में कुछ नए और युवा खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ सकती है। ऐसी भी खबरे हैं कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का प्रमोशन भी हो सकता है।
इनमें सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल है। इस लिस्ट में से जिन खिलाड़ियों को हटाना है, उनका नाम तो मीटिंग होने बाद ही पता चलेगा। ऐसा भी माना जा रहा है कि टीम के खिलाड़ियों में से रोहित शर्मा और केएल राहुल को लेकर बीसीसीआई कुछ कड़े फैसले भी ले सकती है।
Tags: बीसीसीआई, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव,